Get App

Nifty Gainers: इन 5 शेयरों ने 2024 में दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, क्या आपने किया था निवेश?

Share Markets: भारतीय शेयर बाजार के लिए 2024 एक रोमांचक और उतार-चढ़ाव भरा साल रहा। इस साल की पहली छमाही में हमें रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने सितंबर में अपना नया ऑलटाइम हाई बनाया। लेकिन इसके बाद बाजार में जो गिरावट शुरू हुई, वो अबतक जारी है। हालांकि इस बदले माहौल में भी कुछ शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। आइए जानते हैं 2024 में निफ्टी के किन 5 शेयरों ने अपने निवेशकों को सबसे अधिक रिटर्न दिया है-

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 31, 2024 पर 3:03 PM
Nifty Gainers: इन 5 शेयरों ने 2024 में दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, क्या आपने किया था निवेश?
Share Markets: ट्रेंट (Trent) ने 2024 में अपने निवेशकों को 132 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है

Share Markets: भारतीय शेयर बाजार के लिए 2024 एक रोमांचक और उतार-चढ़ाव भरा साल रहा। इस साल की पहली छमाही में हमें रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने सितंबर में अपना नया ऑलटाइम हाई बनाया। लेकिन इसके बाद बाजार में जो गिरावट शुरू हुई, वो अबतक जारी है। लोकसभा चुनाव, जापान के येन कैरी ट्रेड में उतार-चढ़ाव, चीन के इनसेंटिव पैकेज और डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी जैसी घटनाओं के चलते बाजार की चाल अब बदली दिख रही है। हालांकि इस बदले माहौल में भी कुछ शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। आइए जानते हैं 2024 में निफ्टी के किन 5 शेयरों ने अपने निवेशकों को सबसे अधिक रिटर्न दिया है-

1. ट्रेंट (Trent)

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने 2024 में अपने निवेशकों को 132 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यह लगातार दूसरा साल है, जब शेयर का भाव 100 फीसदी से अधिक चढ़ा है। 2014 से इस शेयर ने हर साल अपने निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन काफी मजूबत है। 2024 के दौरान इसने आक्रामक तरीके से विस्तार किया है। साथ ही इसने अपने स्टार बाजार और जूडियो बिजनेस को काफी तेजी से आगे बढ़ाया है। इसका असर कंपनी के शेयरों में देखने को मिला। साथ ही डिजिटल चैनल में कंपनी की प्रजेंस को बढ़ावा देने की कोशिशों ने भी निवेशकों का भरोसा जीता। इसी साल सितंबर में यह कंपनी निफ्टी में शामिल हुई, जो इसकी मजबूत पोजिशन को दिखाता है।

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)

इस शेयर ने 2024 में जबरदस्त वापसी की। इसने अपने निवेशकों को 76 फीसदी का जोरदार रिटर्न दिया है। यह कंपनी के लिए 2009 के बाद का सबसे बेहतरीन साल है। कंपनी ने इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट (EVs) में शानदार एंट्री की। साथ ही SUV सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर बढ़ा है, जिसका असर कंपनी के शेयरों पर दिखा है। इसके अलावा इसके "थार रॉक्स" की लॉन्चिंग को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। M&M ने BE 6e और XEV 9e के साथ अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप से भी पर्टा हदाया है, जो भविष्य के लिए कंपनी की तैयारियों को दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें