Vedanta Dividend: अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेदांता लिमिटेड ने गुरुवार 21 अगस्त को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हर शेयर पर 16 रुपये का अंतरिम डिविडेंड बांटने की मंजूरी दे दी है। कंपनी डिविडेंड बांटने में कुल 6,256 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वेदांता ने गुरुवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद यह जानकारी दी।
