Mahakumbh 2025 न्यूज़

Bihar Exit Poll Result Highlights: बिहार चुनाव में NDA को बढ़त! लेकिन RJD बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी, इस एग्जिट पोल ने चौंकाया

Bihar exit poll Result 2025 Highlights: 'एक्सिस माय इंडिया' ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी अपने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बढ़त मिलने की संभावना जताई है। हालांकि, उसका यह भी कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक बार फिर सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकता है। उसने अनुमान जताया है कि NDA को 243 सीटों में 43% वोट के साथ 121 से 141 सीटें मिल सकती हैं। जबकि 'महागठबंधन' को 41% वोट के साथ 98 से 118 सीटें हासिल हो सकती हैं

अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 11:25 PM

मल्टीमीडिया

छात्रों की वो कहानी जो कभी रिजल्ट में नहीं दिखती!

हर साल यूपीएससी का रिजल्ट आता है। अखबारों और टीवी चैनलों पर टॉपर्स की कहानियां छा जाती हैं। उनके संघर्ष, उनकी मेहनत और उनकी सफलता पर खूब बातें होती हैं। लेकिन उसी रिजल्ट की चमक के पीछे हजारों ऐसे चेहरे भी होते हैं, जिनकी कहानी किसी कैमरे तक नहीं पहुंच पाती। एक साल बाद मैं फिर उन्हीं गलियों में लौटा हूं। मुखर्जी नगर की सड़कें आज भी वैसी ही हैं। चाय की दुकानें अब भी छात्रों से भरी हैं। लाइब्रेरी में अब भी देर रात तक लाइटें जलती हैं। लेकिन इस बार मेरा मकसद सिर्फ एक सवाल का जवाब ढूंढना है—एक साल में उन चेहरों की जिंदगी कितनी बदली?

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 18:44