Share Market Today: ट्रंप टैरिफ के असर से भारतीय शेयर बाजारों में आज 28 अगस्त को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 705.97 अंक या 0.87 फीसदी लुढ़ककर 80,080.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 211.15 अंक या करीब 0.85 फीसदी का गोता लगाकर 24,500.90 के स्तर पर आ गया।
अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 04:31 PM