Get App

DA Hike: असम सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, बिहू से पहले बढ़ाया डीए

DA Hike: असम सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बिहू से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों को कुल 55% DA मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2025 पर 6:22 PM
DA Hike: असम सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा, बिहू से पहले बढ़ाया डीए
DA Hike: असम सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बिहू से पहले बड़ी राहत दी है।

DA Hike: असम सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बिहू से पहले बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य मंत्रिमंडल ने महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब राज्य कर्मचारियों को कुल 55% DA मिलेगा।

1 जनवरी से लागू होगा DA हाइक

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ा हुआ DA मार्च महीने के वेतन के साथ दिया जाएगा, जबकि जनवरी और फरवरी का एरियर अप्रैल और मई की सैलरी के साथ दिया जाएगा। सरमा ने इसे राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बिहू गिफ्ट बताया। यह फैसला केंद्र सरकार के हाल ही में 2% DA बढ़ोतरी के बाद लिया गया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार ने बढ़ाया डीए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें