Get App

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रिवाइज किया Fixed Deposit पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट

FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की ब्याज दरों को घटा रहे हैं। अब इस गिनती में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो गया है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज 10 मार्च 2025 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 9:04 PM
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने रिवाइज किया Fixed Deposit पर ब्याज, चेक करें इंटरेस्ट रेट
FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की ब्याज दरों को घटा रहे हैं।

FD Rates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद से ही ज्यादातर बैंक Fixed Deposit की ब्याज दरों को घटा रहे हैं। अब इस गिनती में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो गया है। AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज 10 मार्च 2025 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अब सामान्य नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.50% होगी। इससे पहले बैंक ने 20 जनवरी 2025 को एफडी ब्याज दरों में रिवीजन किया था। अब बैंक ने 18 महीने वाली एफडी पर ब्याज दरों में कमी की है। सामान्य नागरिकों के लिए यह दर 8.10% फीसदी से घटाकर 8% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.60% से घटाकर 8.50% कर दी गई है।

AU ग्रीन फिक्स्ड डिपॉजिट पर नई ब्याज दरें – 10 मार्च 2025 से लागू

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने Planet First - AU Green Fixed Deposit की नई ब्याज दरें जारी कर दी हैं। ये नई दरें आज 10 मार्च 2025 से लागू हैं। यहां नीचे सामान्य नागरिकों को एफडी पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में बताया गया है। ये हैं नई दरें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें