Get App

पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर CM चन्नी ने प्रियंका गांधी को किया ब्रीफ, BJP ने पूछा- वह कौन से संवैधानिक पद पर हैं?

संबित पात्रा ने पूछा कि प्रियंका गांधी के पास कौन सा संवैधानिक पद है जिन्हें सीएम ने पीएम की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2022 पर 6:14 PM
पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर CM चन्नी ने प्रियंका गांधी को किया ब्रीफ, BJP ने पूछा- वह कौन से संवैधानिक पद पर हैं?
प्रधानमंत्री मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक एक फ्लाइओवर पर फंसा रहा था

पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुए चूक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल किया कि उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को पीएम की सुरक्षा की जानकारी क्यों दी? संबित पात्रा ने पूछा कि प्रियंका गांधी के पास कौन सा संवैधानिक पद है जिन्हें मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी?

संबित पात्रा की यह टिप्पणी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के यह कहने के एक दिन बाद आई है कि उन्होंने बुधवार को पीएम मोदी के राज्य के दौरे के दौरान प्रियंका गांधी को जो कुछ भी हुआ उसके बारे में जानकारी दी थी। सीएम चन्नी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है।

UPI का सर्वर हुआ डाउन, Google Pay और Paytm के जरिए लोग नहीं कर पा रहे हैं ऑनलाइन पेमेंट

संबित पात्रा ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि एक सिटिंग मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा को ब्रीफ किया। बीजेपी नेता ने पूछा कि सीएम ने ऐसा क्यों किया, क्या प्रियंका गांधी किसी संवैधानिक पद पर हैं जो उन्हें जानकारी दी गई। पीएम की सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी का क्या रोल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें