Gold Rate Today In India: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया तो ये फिसल गए। गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन गिरे हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। दस ग्राम का 24 कैरट वाला गोल्ड दो दिनों में ₹1970 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1810 कमजोर हुआ है। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। चार दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है।
