Get App

MSSC: महिलाओं के लिए धमाकेदार स्कीम, 1.59 लाख डाक घरों में उपलब्ध, ऐसे उठाएं फायदा

MSSC: महिला सम्मान बचत योजना एक स्माल सेविंग स्कीम है। इसमें मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाएं और लड़कियां 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। वहीं कम-से-कम 1000 रुपये निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में बचत पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। सरकार ने अब स्कीम को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 04, 2023 पर 11:43 AM
MSSC: महिलाओं के लिए धमाकेदार स्कीम, 1.59 लाख डाक घरों में उपलब्ध, ऐसे उठाएं फायदा
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत सिर्फ महिलाएं या फिर किसी नाबालिग के नाम पर अभिभावक अकाउंट खोल सकते हैं

MSSC: बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने महिला निवेशकों के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificates -MSSC) का ऐलान किया था। सरकार के गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notifications) जारी करने के साथ यह स्कीम अब लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) का कहना है कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यह योजना देश के 1.59 लाख डाक घरों (post offices) में उपलब्ध करा दी गई है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि सरकार देश में महिलाओं के सशक्तीकरण (empowerment of women) के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से शुरू की गई महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। यह सरकारी योजना कम समय में महिलाओं को बेहतर रिटर्न मुहैया कराएगी। इस योजना में सिर्फ महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं।

जानिए क्या है योजना

महिला सम्मान सेविंग सार्टिफिकेट एक स्माल सेविंग स्कीम है। इसमें मार्च 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत महिलाएं और लड़कियां 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकती हैं। वहीं कम-से-कम 1000 रुपये निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में बचत पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। यह सरकारी योजना है। लिहाजा इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं है। इसमें 2 साल तक निवेश किया जा सकता है। इसमें सिंगल अकाउंट ही खोला जा सकता है। इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इस योजना में आंशिक निकासी का भी प्रावधान है। कोई भी महिला खुद अपने नाम पर महिला सम्मान सेविंग अकाउंट खुलवा सकती है। वहीं नाबालिग लड़की के नाम पर गार्जियन Mahila Samman Saving Account ओपन करवा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें