आम लोगों के बीच बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank FD) हमेशा से ही निवेश का सबसे अच्छा और पसंदीदा जरिया माना जाता रहा है। बैंक एफडी में किसी भी करह का कोई जोखिम नहीं होता है। इसके अलावा बैंक एफडी में पैसा इनवेस्ट करके आप टैक्स में कटौती का फायदा भी ले सकते हैं। बैंक एफडी में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। हालांकि बावजूद इसके कई बार लोगों की शिकायत रहती थी कि बैंक एफडी पर मिलने वाला ब्याज काफी कम है। लेकिन पिछले कुछ महीने में लगभग सभी प्राइवेट और सरकारी दोनों ही बैंकों ने एफडी पर ब्याज को बढ़ाया है। ऐसे में आइये एक नजर डालते हैं उन छोटे और बड़े बैंकों पर जो अपने ग्राहकों को काफी शानदार इंटरेस्ट रेट का लाभ दे रहे हैं।
अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 02:12 PM