Get App

Amol Muzumdar Story: 'चक दे इंडिया' के कबीर खान की याद दिलाते हैं कोच अमोल मजूमदार

Women's ODI World Cup Win: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता। पीएम नरेद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, काजोल समेत विभिन्न हस्तियों ने आईसीसी विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 03, 2025 पर 2:48 PM
Amol Muzumdar Story: 'चक दे इंडिया' के कबीर खान की याद दिलाते हैं कोच अमोल मजूमदार
Women's ODI World Cup Win: महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने अमोल मजूमदार के पैर छुए

Women's ODI World Cup 2025 Win: लगभग पांच दशक के इंतजार के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जब पहली बार विश्व कप थामा तो खिलाड़ियों के साथ पूरा देश खुशी से झूम उठा। लेकिन वहीं मैदान पर खड़े एक इंसान की आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ संतोष का भाव था मानो यह जीत कई पुराने जख्मों पर मरहम लगा गई। यह थे भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार...। घरेलू क्रिकेट में 20 सत्र और 11,000 से अधिक फर्स्ट कैटेगरी रन बनाने के बावजूद भारत की जर्सी पहनने का उनका सपना अधूरा ही रहा। बतौर खिलाड़ी कई बार दिल टूटा, कई मलाल रह गए। लेकिन इस जीत ने उनके सफर को मुकम्मिल कर दिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीत के बाद 'गुरू' मजूमदार के पैर छूए और गले लगकर रो पड़ी। इस दौरान टीवी के आगे नजरे गड़ाए जीत का जश्न देख रहे हर क्रिकेटप्रेमी की आंख भी भर आई। इसी महीने अपना 51वां जन्मदिन मनाने जा रहे मजूमदार की कहानी शाहरूख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' के हॉकी कोच कबीर खान की याद दिलाती है जो हर कयास को गलत साबित करके टीम को विश्व कप दिलाता है। यह जीत उसके अतीत के कई घावों पर मरहम भी लगा जाती है। जीत मिलने के बाद वह जश्न के बीच अपने भीतर जज्बात के तूफान को समेटने की कोशिश करता नजर आता है। लेकिन चेहरे पर सुकून साफ दिखाई देता है।

न्यूज एजेसी पीटीआई के मुताबिक मजूमदार ने फाइनल में जीत के बाद कहा, "मैं उनसे (भारतीय खिलाड़ियों) यही कहता था कि हम हार नहीं रहे हैं। बस उस बाधा को पार करने से चूक जा रहे हैं। हम उन तीनों मैचों (लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच) में काफी प्रतिस्पर्धी रहे और ये सभी मैच काफी करीबी थे।"

दो साल पहले टीम के कोच बने मजूमदार की नजरें हमेशा से इस विश्व कप पर थी। लेकिन तब यह असंभव सा लग रहा था, क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट कठिन दौर से गुजर रहा था। खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं थी। लेकिन नतीजे नहीं मिल रहे थे। पिछले पांच साल में रमेश पोवार, डब्ल्यू वी रमन और फिर पोवार कोच रह चुके थे। रमन के कार्यकाल में भारत आस्ट्रेलिया में 2020 में टी20 विश्व कप के फाइनल में जरूर पहुंचा। लेकिन उसके अलावा वैश्विक स्पर्धाओं में निराशा ही हाथ लगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें