Get App

क्या है वियतनाम का 10 वर्षीय गोल्डन वीजा प्रोग्राम, भारतीयों को कैसे हो सकता है फायदा

इससे पहले मार्च में वियतनाम ने पोलैंड, चेक गणराज्य और स्विटजरलैंड के यात्रियों के लिए वीजा-फ्री स्टे को 45 दिनों तक बढ़ा दिया। साथ ही जापान और दक्षिण कोरिया सहित 12 प्रमुख बाजारों के लिए वीजा छूट 2028 तक बढ़ा दी। भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2025 तक कुल 16,024 भारतीय, वियतनाम में रह रहे थे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 25, 2025 पर 12:51 PM
क्या है वियतनाम का 10 वर्षीय गोल्डन वीजा प्रोग्राम, भारतीयों को कैसे हो सकता है फायदा
10 वर्षीय गोल्डन वीजा प्रोग्राम मोटा खर्च करने वाले पर्यटकों और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने की वियतनाम की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है।

वियतनाम 10 वर्षीय गोल्डन वीजा की शुरुआत करने जा रहा है। इसकी मदद से देश अपनी छवि को इंटरनेशनल ​विजिटर्स के लिए शॉर्ट टर्म टूरिस्ट डेस्टिनेशन से एक लॉन्ग टर्म हब में बदलना चाहता है। वियतनाम की यह पेशकश भारतीय यात्रियों के साथ-साथ कारोबारों के लिए भी अच्छी खबर है। गोल्डन वीजा को वियतनाम में लंबे वक्त तक रुकने वाले पर्यटकों, निवेशकों और विदेशी प्रोफेशनल्स को लाने के लिए डिजाइन किया गया है।

10 वर्षीय गोल्डन वीजा प्रोग्राम मोटा खर्च करने वाले पर्यटकों और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने की वियतनाम की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है, ताकि वे कम नौकरशाही बाधाओं के साथ लंबे वक्त तक वियतनाम में रह सकें। इस प्रोग्राम की मदद से उन लोगों को लॉन्ग टर्म, रिन्यूएबल रेजिडेंसी मिलने की संभावना है, जो वियतनाम की अर्थव्यवस्था, पर्यटन या इनोवेशन सेक्टर्स में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यूएई और थाइलैंड जैसे अन्य राष्ट्र भी इसी तरह के वीजा प्रोग्राम्स के साथ सफल रहे हैं, और अब वियतनाम भी उनके नक्शे कदम पर चलने की सोच रहा है।

भारतीय पर्यटकों की वियतनाम में बढ़ती दिलचस्पी

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय पर्यटकों के बीच वियतनाम की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। कारोबार, छुट्टियों या परमानेंट माइग्रेशन के लिए, वियतनाम एक आकर्षक चॉइस है। वियतनाम राष्ट्रीय पर्यटन प्राधिकरण के अनुसार, वियतनाम ने 2023 में भारत से आने वाले पर्यटकों में 2019 की तुलना में 231% की बढ़ोतरी देखी। बढ़ी हुई कनेक्टिविटी की बदौलत, भारत से वियतनाम के लिए सस्ती उड़ानें अब पहले की तुलना में अधिक सुलभ हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें