Get App

दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो घंटों में राजधानी में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, IMD जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Rain: मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिलेगी।

Shubham Sharmaअपडेटेड May 29, 2025 पर 6:54 PM
दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो घंटों में राजधानी में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान, IMD जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो घंटों में राजधानी में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में अगले दो घंटों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र - पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि सहित ऑरेंज अलर्ट है। खासतौर से दिल्ली में, आज गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है और कल हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है... कल और परसों पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर लू चल सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ गया है, जो ओडिशा, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी हिस्सों, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर रहा है।"

मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिलेगी। IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें