Happy Dussehra 2025 Wishes: दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, भारत के सबसे प्रमुख और धूमधाम से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। ये पर्व केवल धार्मिक महत्व नहीं रखता, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है। हर साल आश्विन मास की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले इस दिन की कथा रामायण से जुड़ी है। भगवान राम ने रावण का वध करके धर्म और न्याय की स्थापना की थी, और तभी से दशहरा का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। ये दिन हमें ये याद दिलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसकी अंत में हार निश्चित है। देशभर में इस दिन रावण के पुतले जलाए जाते हैं, जो बुराई के नाश और अच्छाई की विजय का संदेश देते हैं। इसके अलावा, दशहरे के दिन पूजा, हवन और विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन होता है।