सांपों को दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमय जीवों में गिना जाता है। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा जैसे सांप इतने जहरीले होते हैं कि उनका डंस इंसान की जान मिनटों में ले सकता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि कई देशों और जनजातियों में इन्हीं खतरनाक जीवों से जुड़ी ऐसी परंपराएं हैं, जो सुनकर आप चौंक जाएंगे। वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया और लैटिन अमेरिका की कुछ जनजातियों में सांप का खून पीना एक परंपरा है। यही नहीं, लोग अपने शरीर पर जानबूझकर सांप से कटवाते हैं और इससे एक विशेष प्रकार का नशा महसूस करते हैं।