बिहार की राजनीति में भले ही परिवर्तन हो गया है पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार पहले जैसा ही दिखाई दे रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार का ताजा नजारा बिहार विधानसभा में शुक्रवार को दिखाई दिया। बिहार विधानसभा में एक तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी थे तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। दोनों ही नेताओं के बीच विधानसभा में आरोप-प्रत्यारोप का एक दौर चला। अब इस राजनीतिक तकरार का वीडियो भी सामने आया है।
