Get App

HS Phoolka joins BJP: कौन हैं एच.एस. फूलका? आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता बीजेपी में शामिल

HS Phoolka joins BJP: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता एच. एस. फुल्का केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य सीनियर नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 1:30 PM
HS Phoolka joins BJP: कौन हैं एच.एस. फूलका? आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता बीजेपी में शामिल
HS Phoolka joins BJP: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता एच.एस. फूलका भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं

HS Phoolka joins BJP: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता एच. एस. फूलका भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। फुल्का बुधवार (1 अप्रैल) को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और अन्य सीनियर नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

एच. एस. फूलका ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2014 में पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन पांच साल बाद 2019 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। फूलका ने 2014 का लोकसभा चुनाव पंजाब के लुधियाना से AAP उम्मीदवार के रूप में लड़ा था।

लेकिन इस चुनाव में वह कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू से हार गए थे। बिट्टू अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री हैं। साल 2017 में फूलका ने पंजाब की दाखा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील फूलका 2017 में करीब तीन महीने तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की पैरवी करने के लिए यह पद छोड़ दिया। 2017 में उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनावों में दाखा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने अकाली नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हराया था। उन्होंने 2015 में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। फिर जनवरी 2019 में आधिकारिक तौर पर AAP छोड़ दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें