Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना होते ही देश की राजनीति और व्यवस्था बदल जाएगी। 21वीं सदी में डेटा सबसे कीमती चीज है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से वह आंकड़ा सामने आएगा, जिससे पता चलेगा कि देश के पावर स्ट्रक्चर और विभिन्न संस्थाओं में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की कितनी भागीदारी है। इसी के आधार पर हमें उनके लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम सभी वर्ग के लोगों को न्याय दे पाएंगे। पिछड़े वर्ग की आबादी और उनकी भागीदारी कोई नहीं जानता।