Get App

Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान

Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार, 15 अक्टूबर को दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों के लिए उप चुनाव की तारीख की भी घोषणा होगी

Akhileshअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 3:37 PM
Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान
Assembly Election 2024: दोपहर 3.30 बजे महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा होगी

Maharashtra-Jharkhand Assembly Elections: निर्वाचन आयोग आज यानी मंगलवार (15 अक्टूबर) को साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को एक बयान में बताया कि आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के लिए 2024 के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

दोनों राज्यों के अलावा इस दौरान उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों के लिए उप चुनाव की तारीख की भी घोषणा होगी। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। जबकि 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा।

दिवाली, छठ और देव दीपावली सहित कई आगामी त्योहारों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा नवंबर के दूसरे सप्ताह में मतदान कराने की संभावना है।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP), सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से बना सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसमें कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें