Get App

Vedanta का अप्रैल बकाया क्लियर, तीन साल के मिशन का 75% कंप्लीट, ऐसे हुआ पैसों का इंतजाम

वेदांता (Vedanta) की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने कर्ज के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसने अप्रैल में मेच्योर होने वाले लोन और बॉन्ड्स का बकाया चुका दिया है। वेदांता ने फरवरी 2022 में तीन साल के भीतर अपने कर्ज को लेकर जो लक्ष्य रखा था उसके 75 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया है। जानिए क्या था कंपनी का लक्ष्य और कैसे कंपनी ने पैसे जुटाए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2023 पर 9:47 AM
Vedanta का अप्रैल बकाया क्लियर, तीन साल के मिशन का 75% कंप्लीट, ऐसे हुआ पैसों का इंतजाम
Vedanta का कहना है कि मजबूत ऑपरेशनल परफॉरमेंस के दम पर यह आगे भी अपना बोझ कम कर सकेगी। ग्रुप ने अपने कर्ज को लोन के साथ-साथ अपनी ऑपरेटिंग कंपनियों वेदांता और हिंदुस्तान जिंक से मिले डिविडेंड्स के जरिए कम किया है।

वेदांता (Vedanta) की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने कर्ज के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसने अप्रैल में मेच्योर होने वाले लोन और बॉन्ड्स का बकाया चुका दिया है। कंपनी ने सोमवार कोई इसकी जानकारी दी। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने ऐलान किया है कि इसके ग्रॉस कर्ज में 100 करोड़ डॉलर (8190 करोड़ रुपये) की और गिरावट आई है। वेदांता ने फरवरी 2022 में तीन साल के भीतर अपना कर्ज 400 करोड़ डॉलर घटाने का लक्ष्य रखा था और अब तक इसने 300 करोड़ डॉलर का बोझ कम कर लिया है। इस प्रकार महज 14 महीने में ही कंपनी ने कर्ज घटाने के 75 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

अब कितना कर्ज है Vedanta पर

वेदांता ने तीन साल में कर्ज घटाने का जो लक्ष्य तय किया था, उससे महज 14 महीने में 75 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया। अब इस पर 680 करोड़ डॉलर का ग्रॉस डेट बाकी है। मार्च 2023 तिमाही में यह आंकड़ा 780 करोड़ डॉलर पर था और कंपनी ने इसकी जानकारी 15 फरवरी को दी थी। मार्च 2022 तिमाही में इस पर 970 करोड़ डॉलर का कर्ज था। अब मई में 50 करोड़ डॉलर के बॉन्ड्स मई में मेच्योर होने हैं और इसके बाद अगले साल जनवरी 2024 में 100 करोड़ डॉलर के बॉन्ड मेच्योर होने हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें