वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023 के लिए पूंजीगत व्यय यानी कि कैपेक्स (capital expenditure) में 35.4% की वृद्धि के साथ इसे 7.50 लाख किये जाने की घोषणा की जबकि वित्त वर्ष 2022 के लिए कैपेक्स 5.54 लाख करोड़ रुपये रहा था। 2022-23 के लिए यूनियन बजट (Union Budget for 2022-23) पेश करते हुए सीतारमण ने कहा कि ये कैपेक्स महामारी के पूर्व (2019-20) के दौरान खर्च की गई राशि का 2.2 गुना था।