Get App

Budget 2024: आज गिरेगा शेयर बाजार, या बनेगा मोटा पैसा? जानें क्या कहते हैं पुराने आंकड़े

Share Markets on Budget day: नई मोदी सरकार का पहला बजट कल 23 जुलाई को आने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह ठीक 11 बजे लोकसभा में इस पेश करेंगी और इसके साथ शेयर बाजार की नजरें बजट में होने वाले ऐलानों पर टिक जाएंगी। बजट आने से पहले शेयर बाजार में हमेशा की तरह खासी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सेंसेक्स पिछले 2 दिनों से लगातार काफी गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऐसे में अब निगाहें बजट वाले दिन पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2024 पर 5:44 AM
Budget 2024: आज गिरेगा शेयर बाजार, या बनेगा मोटा पैसा? जानें क्या कहते हैं पुराने आंकड़े
Share Markets on Budget day: पिछले 13 बजट में से 7 बाजार शेयर बाजार बजट के दिन लाल निशान में रहा है।

Share Markets on Budget day: नई मोदी सरकार का पहला बजट कल 23 जुलाई को आने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह ठीक 11 बजे लोकसभा में इस पेश करेंगी और इसके साथ शेयर बाजार की नजरें बजट में होने वाले ऐलानों पर टिक जाएंगी। बजट आने से पहले शेयर बाजार में हमेशा की तरह खासी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। सेंसेक्स पिछले 2 दिनों से लगातार काफी गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऐसे में अब निगाहें बजट वाले दिन पर है। स्टॉक मार्केट का इस दिन कैसा परफॉर्मेंस होगा? सेंसेक्स और निफ्टी ऊपर जाएंगे या इनमें गिरावट आएगी, फिलहाल ये कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि अगर पिछले साल 10 साल के आंकड़े को देखें तो, कुछ अंदाजा जरूर लग सकता हैं।

पिछले 10 सालों में कुल 13 बार बजट आए हैं। इसमें से 10 फुल बजट थे, जबकि 3 बार अंतरिम बजट पेश किया गया। इन 13 में से 7 बार यानी की 50 फीसदी से अधिक बार शेयर बाजार बजट के दिन लाल निशान यानी गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं 6 मौकों पर इसमें तेजी आई है। बाजार के लिए सबसे अच्छा बजट 2021 में आया था, जब भाषण खत्म होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 5 फीसदी चढ़ गए थे। वहीं सबसे खराब बजट 2020 का रहा, जब भाषण के बाद बाजार करीब 2.5 फीसदी तक लुढ़क गया।

अगर इस साल 1 फरवरी को आए अंतरिम बजट को हटा दें, तो पिछले 2 साल से निफ्टी बजट वाले दिन बंपर तेजी के साथ बंद हुआ है। 2022 में इंडेक्स 4.7 फीसदी चढ़ा। वहीं 2023 में इसमें 1.40 फीसदी की तेजी आई। अब देखना होगा कि क्या 2024 में बाजार का तेजी का हैट्रिक लगाता है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें