Get App

Cases against Adani Group in US: अमेरिका में अदाणी ग्रुप के खिलाफ मामले नहीं हुए कंबाइन, लेकिन यह हुआ है बड़ा बदलाव

Cases against Adani Group in US: पिछले साल नवंबर 2024 में अदाणी ग्रुप पर अमेरिकी प्रॉसीक्यूटर्स ने घूसखोरी का आरोप लगाया था। इसे लेकर अदाणी ग्रुप पर सिविल और क्रिमिनल मामले अमेरिका में चल रहे हैं। एक तो अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से जुड़ा और दूसरा ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में आपराधिक मामला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 10:40 AM
Cases against Adani Group in US: अमेरिका में अदाणी ग्रुप के खिलाफ मामले नहीं हुए कंबाइन, लेकिन यह हुआ है बड़ा बदलाव
Cases against Adani Group in US: अदाणी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में दो मामले चल रहे हैं। एक तो अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से जुड़ा और दूसरा ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में आपराधिक मामला।

Cases against Adani Group in US: अदाणी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में दो मामले चल रहे हैं। एक तो अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) से जुड़ा और दूसरा ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क में आपराधिक मामला। हालांकि ये दोनों मामले एक-दूसरे से जुड़े नहीं हैं बल्कि दोनों ही मामले अमेरिकी कोर्ट में एक ही जज के सामने रखे गए हैं ताकि एफिसिएंसी बढ़ सके। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक इसे लेकर एक अमेरिकी कोर्ट ने आदेश दिया था। 12 और 18 दिसंबर को कोर्ट ने इन मामलों को एक ही जज के पास भेजने का आदेश दिया था।

सिविल और क्रिमिनल, दोनों में होगी अलग-अलग सुनवाई

अदाणी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में जो क्रिमिनल और सिविल मामले चल रहे हैं, उसमें शेड्यूल के टकराव को रोकने और एफिसिएंसी को देखते हुए एक ही जज के सामने पेश कर दिया गया है। अब अदाणी ग्रुप के खिलाफ घूसखोरी कांड में सिविल और क्रिमिनल, दोनों मामले अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज Garaufis को सुनवाई के लिए दिए गए हैं। हालांकि दोनों की सुनवाई अलग-अलग होगी और फैसले भी अलग-अलग ही आएंगे। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के प्रवक्ता ने सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में यह जानकारी दी।

क्या है पूरा मामला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें