Get App

देश की टॉप 5 IT कंपनियों में से 3 ने Q3 में खोए 10312 कर्मचारी, 2 कंपनियों ने देखा 7725 का इजाफा

लगातार दो तिमाहियों में कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के बाद देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS ने दिसंबर 2024 तिमाही में लगभग 5,370 कर्मचारियों को खो दिया। Infosys ने तीसरी तिमाही में 5,591 कर्मचारियों की जोरदार भर्ती देखी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2025 पर 10:08 AM
देश की टॉप 5 IT कंपनियों में से 3 ने Q3 में खोए 10312 कर्मचारी, 2 कंपनियों ने देखा 7725 का इजाफा
IT कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष 2025 में फ्रेशर्स और लेटरल, दोनों तहत की हायरिंग कीं।

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान भारत की टॉप 5 आईटी सर्विसेज कंपनियों में से केवल 2 कंपनियों एचसीएलटेक और इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों में इजाफा दर्ज किया। बाकी 3 कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), विप्रो और टेक महिंद्रा ने तिमाही के दौरान अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी देखी। इससे पहले जुलाई-सितंबर, भर्ती के मामले में एक मजबूत तिमाही थी।

सबसे पहले बात करें HCL Tech की तो इसके कर्मचारियों की संख्या में अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में 2,134 कर्मचारियों की वृद्धि हुई। इस बढ़ोतरी के साथ कंपनी में दिसंबर तिमाही में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,20,755 हो गई। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में HCL Tech के कर्मचारियों की संख्या में 780 की कमी आई थी। वहीं अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 8,080 कर्मचारियों की कमी आई थी।

इंफोसिस में कितनी बढ़ोतरी

इंफोसिस के सीईओ और एमडी सलिल पारेख ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने के दौरान कहा कि हालांकि कंपनी ने तीसरी तिमाही में 5,591 कर्मचारियों की जोरदार भर्ती देखी है, लेकिन भविष्य की योजनाएं ग्राहकों के विवेकाधीन खर्चों में बढ़ोतरी और रेवेन्यू ग्रोथ पर सीजनल असर पर निर्भर करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें