Get App

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इंटरेस्ट रेट बढ़ने की अटकलों का दिया जवाब, जानिए क्या कहा

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6-8 जून तक होने वाली है। शक्तिकांत दास 8 जून को दोपहर से पहले एमपीसी की बैठक के फैसलों के बारे में बताएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2022 पर 2:27 PM
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इंटरेस्ट रेट बढ़ने की अटकलों का दिया जवाब, जानिए क्या कहा
पिछले कुछ महीनों से इनफ्लेशन लगातार बढ़ रहा है। यह बीते चार महीने से RBI के तय टार्गेट से ऊपर बना हुआ है।

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इंटरेस्ट रेट बढ़ने की अटकलों पर रोक लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि RBI की Monetary Policy Committee (MPC) महंगाई को कंट्रोल में करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाना जारी रखेगी, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि रेपो रेट (Repo Rate) बढ़कर कोविड-19 से पहले के लेवल पर पहुंच जाएगा।

CNBC-TV18 चैनल को दिए इंटरव्यू में दास ने कहा, "रेट हाइक का अंदाजा लगाना बहुत मश्किल काम नहीं है। रेपो रेट थोड़ा बढ़ेगा। लेकिन, कितना बढ़ेगा, इसके बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। लेकिन यह कहना सही नहीं होगा कि यह बढ़कर 5.15 फीसदी हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि मार्केट का यह अंदाजा सही है कि MPC अगली बैठक में रेट बढ़ाना चाहती है।

यह भी पढ़ें : क्या आप ऐप पर फटाफट लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं? इन कंपनियों की हकीकत जानकर चौंक जाएंगे

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 6-8 जून तक होने वाली है। शक्तिकांत दास 8 जून को दोपहर से पहले एमपीसी की बैठक के फैसलों के बारे में बताएंगे। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने अचानक रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इस वृद्धि के बाद रेपो रेट 4.40 फीसदी हो गया है। RBI ने करीब दो साल बाद रेपो रेट को बढ़ाया था। तेजी से बढ़ती महंगाई को कंट्रोल में करने के लिए उसने ऐसा किया। इसके लिए एमपीसी की इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें