जी और सोनी के बीच विलय यानी Zee-Sony Merger से जुड़ा सौदा रद्द हो गया है और सोनी ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से पहले जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के प्रमोटर सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस डील को लेकर गुहार लगाई थी। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था ताकि जी एंटरटेनमेंट के माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स के हितों की रक्षा की जा सके। जी और सोनी के बीच विलय की बातचीत दो साल से अधिक समय से चल रही है और अब यह सौदा सोमवार को रद्द हो गया।
