Get App

Shatavari Benefits: महिलाओं और पुरुषों के लिए वरदान है ये पहाड़ी जड़ी-बूटी, इन समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी

Shatavari Benefits: शतावरी एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन K, E, C, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए यह जड़ी बूटी बेहद फायदेमंद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 1:00 PM
Shatavari Benefits: महिलाओं और पुरुषों के लिए वरदान है ये पहाड़ी जड़ी-बूटी, इन समस्याओं की हो जाएगी छुट्टी
Shatavari Benefits: जो महिलाएं लो लिबिडो या इर्रेगुलर पीरियड्स से जूझ रही हैं, उनके लिए शतावरी किसी वरदान से कम नहीं है।

अपने शतावरी का नाम सुना होगा। शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। साइंटिफिकली जिसका नाम एस्पैरागस रेसमोसस है। इस औषधि का इस्तेमाल खास करके महिलाओं के हेल्थ के लिए किया जाता है। शतावरी के पौधे के सभी हिस्से औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। जिनमें जड़, तना और पत्तियों का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन K, E, C, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। शतावरी के सेवन से पाचन तंत्र और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है।

शतावरी महिलाओं के प्रजनन हार्मोन के लिए असरदार जड़ी-बूटी है। यह उनकी यौन समस्याओं को भी ठीक करने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा यह कई क्रॉनिक डिसीज को मैनेज करने में भी मददगार है। शतावरी के ऐसे एक या दो नहीं बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

गुर्दे की पथरी और नींद से मिलेगी राहत

उत्तराखंड के बागेश्वर के आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐजल पटेल ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि शतावरी का सेवन करने से गुर्दे की पथरी प्राकृतिक रूप से साफ हो जाती है। यह मूत्रवर्धक (डाययुरेटिक) गुणों से भरपूर होती है। जिससे पेशाब की मात्रा में सुधार होता है। शतावरी के नियमित सेवन से नींद की समस्या दूर हो जाएगी। इसमें मौजूद खनिज और पोषक तत्व मस्तिष्क को शांत करने में मदद करते हैं। जिससे गहरी और आरामदायक नींद आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें