Get App

ICAI CA Result 2024: सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2023 परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

CA Intermediate, Final Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2023 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। सीए की परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं। ये परीक्षाएं 1 नवंबर से 17 नवंबर, 2023 तक आयोजित की गईं।

Akhileshअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 11:40 AM
ICAI CA Result 2024: सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2023 परीक्षाओं के रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
ICAI CA Result 2024: रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं

ICAI CA Results 2023 Updates: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज (9 जनवरी) चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2023 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन icai.org पर जारी कर दिया गया है। सीए की परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

ICAI की तरफ से जारी एक नोटिस के अनुसार, रिजल्ट 9 जनवरी को icai.nic.in पर घोषित कर दिए गए है। उम्मीदवार इसे अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं। ICAI सीए इंटर और CA फाइनल नवंबर 2023 परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक ग्रुप में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

नवंबर 2023 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम मंगलवार, 9 जनवरी 2024 को घोषित किए गए। इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जा सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें