Get App

Aamir Khan Ad Row: आमिर खान के नए विज्ञापन पर बवाल! ट्रोल हो रहे हैं अभिनेता, MP के गृह मंत्री ने चेतावनी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम मशहूर अभिनेता आमिर खान एक नए विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 12, 2022 पर 6:58 PM
Aamir Khan Ad Row: आमिर खान के नए विज्ञापन पर बवाल! ट्रोल हो रहे हैं अभिनेता, MP के गृह मंत्री ने चेतावनी
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले विज्ञापनों से दूर रहना चाहिए

Aamir Khan Ad Row: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम मशहूर अभिनेता आमिर खान एक नए विज्ञापन को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस विज्ञापन को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है। नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले विज्ञापनों और कृत्यों से दूर रहना चाहिए।

दरअसल, आमिर खान और अभिनेत्री कियारा आडवाणी को एक निजी बैंक के विज्ञापन के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि आमिर खान को भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन करने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Kerala Killings: 'महिला के शव के 56 टुकड़े किए, दीवारों पर बिखरा खून...', रूह कंपा देगी केरल में मानव बलि की दर्दनाक कहानी

विज्ञापन में खान और आडवाणी को नवविवाहित कपल के रूप में अपनी शादी से लौटते हुए दिखाया गया है। इस दौरान चर्चा की जा रही है कि वे दोनों विदाई के दौरान नहीं रोए थे। विज्ञापन में आगे दिखाया गया है कि जोड़ा दुल्हन के घर पहुंचता है और दूल्हा दुल्हन के घर में पहला कदम रखता है, जो परंपारिक प्रथा के विपरीत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें