Cold Wave Alert: उत्तर भारत में इस वक्त कंपकंपी वाली ठंड और शीतलहर चल रही है। पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार (1 जनवरी) को कहा कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 4 जनवरी 2025 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। IMD ने बताया कि जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में भारत के ज्यादातर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। वर्ष 1901 के बाद 2024 भारत के लिए सबसे गर्म साल रहा।