ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स और VMS TMT ने IPO के जरिए फंड जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। नई दिल्ली स्थित ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स एक ईपीसी (Engineering, Procurement and Construction) कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को एग्जीक्यूट करती है। वहीं VMS TMT थर्मो मैकेनिकली ट्रीटेड बार्स बनाती है। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स के IPO के लिए मेफकॉम कैपिटल मार्केट्स मर्चेंट बैंकर है। VMS TMT के IPO के लिए बुक अरिहंत कैपिटल मार्केट्स रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम कर रही है।