Kahan Packaging IPO: अगले हफ्ते 6 सितंबर को एसएमई कंपनी कहन पैकेजिंग (Kahan Packaging) का आईपीओ खुलने वाला है। इसके आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में तगड़ा रिस्पांस दिख रहा है और अगर इसके संकेतों के आधार पर ही मार्केट में लिस्टिंग हुई तो पहले ही दिन 94% का शानदार मुनाफा हासिल किया जा सकता है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ग्रे मार्केट में यह 75 रुपये यानी 93.75 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।
