03:40pm

03:40pm
बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। Nifty आज 17,000 के नीचे बंद हुआ है। वहीं, Sensex करीब 950 अंक टूटा है। IT,ऑटो और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही है। मेटल और FMCG शेयरों पर भी दवाब रहा है। आज सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट रही है।
मिडकैप 430 प्वाइंट गिरकर 29,863 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी बैंक 461 प्वाइंट गिरकर 35,736 पर बंद हुआ है। निफ्टी 284 प्वाइंट गिरकर 16,912 पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 949 प्वाइंट गिरकर 56,747 पर बंद हुआ है।
03:15pm
NOV AUTO SALES(YoY):नवंबर में UK की JLR बिक्री 35.2% घटकर 4,097 यूनिट रही है। UK की JLR बिक्री 35.2% घटकर 4,097 यूनिट रही है। UK की JLR बिक्री 6,326 से घटकर 4,097 यूनिट रही है।
03:05pm
चीन ने बैंक रिजर्व रेश्यो में 0.5% कटौती की है। 0.5% की ये कटौती 15 दिसंबर से लागू होगी।
02:45pm
Macquarie Group के संदीप भाटिया ने CNBC-TV18 के साथ हुआ अपनी बातचीत में कहा है कि करोना के ज्यादा संक्रामक वैरिएंट के फैलाव और यूएस फेड की तरफ से टैपरिंग प्रोग्राम पर जल्द ही आगे बढ़ने की संभावनाओं के बीच भारती बाजारों में आगे कमजोरी कायम रहने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि इस साल के पहली छमाही में कई कारणों से भारी इनफ्लो देखने को मिला। जिसको देखते हुए वैल्यूशन करेक्शन की पहले से उम्मीद थी। उन्होंने आगे कहा कि बजट तक निफ्टी या तो रेंज बाउंड रहेगा या इसमें 1000 अंकों कर की गिरावट देखने को मिल सकती है।
02:35pm
बाजार दिन के निचले स्तरों पर दिख रहा है। निफ्टी 17000 के नीचे फिसल गया है। निफ्टी 202.35 अंक यानी 1.18% की गिरावट के साथ 16,983.90 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 709.51 अंक यानी 1.23% की गिरावट के साथ 56,986.97 के स्तर पर दिख रहा है। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बिकवाली है। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में बिकवाली दिख रही है।
02:25pm
रक्षा राज्य मंत्री ने राज्यसभा में जवाब देते हुए कहा है कि HAL को कमर्शियल फ्लाइट के लिए 339.18 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। अब तक HAL को 72.33 करोड़ रुपए दे दिए गए हैं । बाकि 266.85 करोड़ रुपए अतिरिक्त देने को मंजूरी मिली है। उड़ान स्कीम के लिए कमर्शियल फ्लाइट का ऑर्डर मिला है। HAL का Do-228 Aircraft उड़ान स्कीम में शामिल है। Alliance Air के साथ 2 Do-228 Aircraft का करार भी हुआ है। HAL ने इस एयर क्राफ्ट का सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा किया है। इसने ट्रायल के दौरान टेस्ट के सभी मापदंड पूरे किए हैं। इसको अंतरराष्ट्रीय मापदंड का सर्टिफिकेट जल्द मिल सकता है।
02:15pm
विशेष केमिकल बनाने वाली कंपनी Neogen Chemicals ने एक महीने 35 फीसदी की मजबूती के साथ दमदार प्रदर्शन किया है, जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निओजेन केमिकल्स स्पेशियल्टी ऑर्गनिक ब्रोमीन बेस्ड केमिकल कम्पाउंड के साथ-साथ स्पेशियल्टी इनऑर्गनिक लिथियम बेस्ड केमिकल कम्पाउंड के उत्पादन से जुड़ी है। 2021 में अभी तक दिया 130 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वर्ष 2021 में अभी तक निओजेन केमिकल्स ने 130 फीसदी से ज्यादा मल्टीबैगर (Multibagger Stock) रिटर्न दिया है। साथ ही, स्पेशियल्टी केमिकल कंपनी का शेयर लिस्टिंग के बाद 545 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। मई, 2019 में शेयर 260 रुपये के स्तर पर था, जो फिलहाल लगभग 1,700 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
02:10pm
बाजार दिन के निचले स्तरों पर दिख रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में बिकवाली दिख रही है। निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में बिकवाली है। फिलहाल सेंसेक्स 512.82 अंक यानी 0.89% की गिरावट के साथ 57,099.47 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 166.85 अंक यानी 0.97% की गिरावट के साथ 17,029.85 के स्तर पर दिख रहा है।
01:55pm
गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने नई दिल्ली में एक आवासीय कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए टीडीआई समूह (TDI group) के साथ एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की जिसके बाद कंपनी के शेयरों में आज यानी 6 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। कंपनी ने रिलीज जारी करके कहा, "गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नई दिल्ली के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के सबसे प्रीमियम स्थानों में से एक कनॉट प्लेस (Connaught Place) में एक अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए टीडीआई समूह के साथ एक ज्वाइंट वेंचर किया है।"
01:43pm
श्रीराम ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज (Shriram properties) अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 8 दिसंबर को लॉन्च करेगी, जो 10 दिसंबर को बंद हो जाएगा। इस साल प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ी यह किसी दूसरी कंपनी की लिस्टिंग होगी। इससे पहले इसी साल अप्रैल में मैक्रोटेक डेवलपर्स लि. (पूर्व नाम लोढा डेवलपर्स) ने आईपीओ के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये जुटाए थे।
01:25pm
AK-203 राइफल्स के लिए रूस की कंपनी से करार किया गया है। 5 लाख से ज्यादा AK-203 राइफल्स के लिए ये करार हुआ है। अमेठी में AK-203 राइफल्स की फैक्ट्री लगेगी। AK-203 राइफल्स बनाने के लिए IRRPL का गठन होगा। IRRPL यानी Indo-Russian Rifles Private Ltd.
01:11pm
Tech Mahindra के शेयरों में आज इंट्राडे में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। Tech Mahindra ने बताया है कि उसने Activus Connect में 6.2 करोड़ डॉलर के निवेश से 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। फिलहाल अभी ये शेयर 25.30 यानी 1.58 फीसदी की तेजी के साथ 1569 रुपए के आसपास दिख रहा है।
01:00pm
विदेशी निवेश यानी FDI के प्रस्तावों को मंजूरी देने में हो रही लेट लतीफी जल्द दूर होगी। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक हाल ही में कैबिनेट सचिव ने संबंधित मंत्रालयों के साथ बैठक में लेट लतीफी पर गहरी नाराजगी जताई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक FDI प्रस्तावों की तुरंत मंजूरी के लिए कदम उठेंगे। कैबिनेट सचिव की बैठक में ये फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक निर्देश दिए गए हैं कि IMC की सिफारिश के बाद संबंधित विभाग तुरंत फैसला लें। प्रेस नोट 3 से जुड़े प्रस्तावों पर हर महीने IMC की बैठक होगी। प्रेस नोट 3 से जुड़े प्रस्तावों के लिए थ्रेश होल़्ड पर फैसला जल्द होगा। गृह मंत्रालय और IMC की सिफारिश के लिए प्रस्ताव एक साथ भेजने पर विचार किया जा रहा है। लंबित प्रस्तावों के लिए FIP Portal में ऑटोमेटिक alert और कलर कोडिंग की तैयारी भी है।FIP यानी फॉरेन इनवेस्टमेंट फैसीलीटेशन। सूत्रों के मुताबिक FDI के करीब 120 से ज्यादा प्रस्ताव सरकारी मंजूरी के इंतजार में हैं। चीन समेत सीमावर्ती देशों के FDI के 90 से ज्यादा प्रस्ताव लंबित हैं।
12:45pm
एफएम ने लोक सभा में कहा है कि कंपनियों ने Apr-Oct में 61 IPOs के जरिए 52,800 करोड़ रुपए जुटाए हैं। नॉन-कोर एसेट बेचने के लिए SPV गठन पर विचार किया जा रहा है। मोनेटाइजेशन के लिए SPV के गठन पर विचार जारी है। मोनेटाइजेशन में Surplus Land, Property शामिल हैं।
12:35pm
सरकार ने Zydus Cadila की कोविड -19 वैक्सीन को मंजूरी दी है। 18 से ज्यादा उम्र के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिली है। उधर Inox Green के 500 करोड़ रुपए के IPO को बोर्ड मंजूरी मिल गई है।
12:28pm
नेचुरल गैस में बिकवाली हावी
नेचुरल गैस में बिकवाली हावी हो गई है। MCX पर भाव 5 महीने के नीचे है। US में भाव 7% से ज्यादा गिरे हैं। 7 दिनों में 33% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। कम मांग और क्रूड में तेजी से दबाव बना है। MCX पर 300 रुपए के नीचे कारोबार हो रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में भाव 7% से ज्यादा टूटा है। लगातार दूसरे दिन दाम 3.90 डॉलर के नीचे दिख रहा है। पिछले 7 दिनों में दाम 33% से ज्यादा गिरे हैं। ठंड ज्यादा न बढ़ने से मांग घटी है।
12:18pm
बढ़ी चांदी की चमक, सोना पड़ा फीका
सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 5वें दिन सोना 1800 डॉलर के नीचे दिख रहा है। MCX पर 48,004 रुपए का हाई लगाकर सोना फिसला है। MCX पर चांदी 61500 रुपए के पार दिख रही है। मजबूत डॉलर ने सपोर्ट बनाया है। डॉलर में मजबूती से कीमतों में उछाल आया है।
टेपरिंग की आशंकाओं से कीमतों में उछाल आया है। US FED की ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर नजर है। महंगाई बढ़ने पर टेपरिंग जल्द होने की उम्मीद है।
12:12pm
EPCA ने जारी की गाइडलाइन,नई पहल से रुकेगा प्रदूषण?
दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए EPCA यानी Environment Pollution Prevention & Control Authority नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। जिस पर राइस और शुगर मिलर्स विरोध कर रहे हैं। EPCA के निर्देश के मुताबिक मिलें सप्ताह में 5 दिन ही चलेंगी। दिन में 8 घंटे काम होगा। NCR में मिल सिर्फ शुक्रवार तक ही चलेंगी। PNG वाले उद्योगों को छोड़ सभी मिलों पर ये नियम लागू होंगे शनिवार और रविवार को उद्योग बंद रखने होंगे। राइस मिलर्स EPCA की गाइडलाइन का विरोध कर रहे हैं। राइस मिलर्स का कहना है कि इससे मिल चलाने की पूरी प्रक्रिया लंबी होगी। गाइडलाइन का पालन करना संभव नहीं। इससे शुगर और चीनी मिलों पर बुरा असर पड़ेगा।
11:58AM
कच्चे तेल में जारी है खेल
ब्रेंट का भाव 2% से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। WTI में भी 2% से ज्यादा की तेजी है। MCX पर भी भाव 1.50% ऊपर है। सऊदी ने क्रूड के दाम बढ़ाए हैं। ब्रेंट पर भाव 72 डॉलर के करीब पहुंच गया है। पिछले 4 दिनों में भाव में करीब 3.5% की तेजी देखने को मिली है। सऊदी अरब ने जनवरी के लिए दाम बढ़ाए हैं। एशिया और US के लिए क्रूड के दाम बढ़ाए गए हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के कारण दाम बढ़ाए गए हैं। एशिया के लिए मीडियम, हेवी ग्रेड की कीमतें बढ़ीं हैं। OPEC+ ने 2 दिसंबर को किया उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। जनवरी में 4 लाख/BBP उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है।
11:55AM
दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए EPCA यानी Environment Pollution Prevention & Control Authority नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। जिस पर राइस और शुगर मिलर्स विरोध कर रहे हैं।
11:50AM
टेलीकॉम कंपनियां सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा दे सकती हैं। टेलीकॉम, VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स को जल्द ये मौका संभव है। इनको सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा का मौका मिल सकता है। TRAI की सिफारिशों पर DoT कमिटी में सहमति मिल गई है। डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन भी जल्द मंजूरी देगा। इसके लिए मौजूदा लाइसेंस नियम में बदलाव हो सकता है। TRAI ने 26 अगस्त को अपनी सिफारिशें भेजी थीं। सेवाएं देने के लिए सिंगल विंडो अप्रुवल मिलेगा।
11:45AM
सरकार ने Mozzarella Cheese सेगमेंट के लिए PLI स्कीम को मंजूरी दे दी है। पारग मिल्क के शेयरों में इस खबर के चलते तेजी देखने को मिली है।
11:38AM
सीमेंट कंपनियों ने दाम में कटौती की है। तेलंगाना, आंध्र, केरल, कर्नाटक में दाम घटे हैं। सीमेंट कंपनियों ने 40 रुपए प्रति बैग तक दाम घटाए हैं। तेलंगाना और आंध्र में 40 रुपए प्रति बैग तक दाम घटाए गए हैं। केरल, कर्नाटक में 20-40 रुपए प्रति बैग तक दाम घटाए गए हैं। कमजोर मांग के चलते दाम घटाए गए हैं।
11:25AM
टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स को जल्द ही सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का मौका मिल सकता है । सूत्रों के मुताबिक दूरसंचार विभाग की कमेटी ट्राई की सिफारिशों से सहमत है और डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन इसी महीने इसे हरी झंडी दे सकता है। ट्राई ने 26 अगस्त को अपनी सिफारिशें भेजी थी। सूत्रों के मुताबिक IoT और low but rate applications सेवाओं को हरी झंडी मिलेगी। सेवाएं के लिए मौजूदा लाइसेंस की शर्तों में बदलाव होगा। सरकार की इस पहल से Bharti Airtel, Hughes Communications, Nelco, Tata Communications जैसी कंपनियों को फायदा होगा। कंपनियों को सेवाएं देने के लिए सिंगल विंडो अप्रूवल मिलेगा।
11:10AM
दिग्गजों के सुझाए स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई
CapitalVia Global Research के विजय धानोतिया की ट्रेडिंग पिक्स
Bata India: Buy | LTP: Rs 1,895.40 |Bata India में 1,750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 18.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
TCS: Buy | LTP: Rs 3,640.45 | TCS में 3,350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4,000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 9.9 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Jubilant Foodworks: Buy | LTP: Rs 3,800.55 | इस स्टॉक में 3,500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 19.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी की निवेश सलाह
Glaxosmithkline Pharmaceuticals: Buy | LTP: Rs 1,731.05 |Glaxosmithkline में 1,620 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1,920 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 10.9 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Gujarat Fluorochemicals: Buy | LTP: Rs 2,486.55 | इस स्टॉक में 2,310 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,740 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 10.2 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
Aegis Logistics: Buy | LTP: Rs 247.50 |इस स्टॉक में 230 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 274 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 10.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
10:49AM
Anand Rathi Wealth का आईपीओ 6 दिसंबर को या बिडिंग के आखिरी दिन अब तक 3.38 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस इश्यू को रिटेल निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है। रिटेल कोटा अब तक 5.2 गुना भरा है। वहीं, क्यूआईबी का कोटा 17 फीसदी और non-institutional कोटा 3.79 गुना भरा है।
10:30AM
Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। कई बार इमरजेंसी में अपने रेलवे स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने बोर्डिंग स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से ट्रेन लेते हैं तो आपको अपनी टिकट में भी यह बदलाव करना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर पेनल्टी लग सकती है। IRCTC ने रेल यात्रियों की सुविधा देते हुए बोर्डिंग स्टेशन रिवाइज करने की सुविधा दी है। इस सुविधा का फायदा वे सभी यात्री उठा सकते हैं, जिन्होंने ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक कराई है। अगर आपने ट्रैवल एजेंट के जरिए टिकट बुक कराई है तो आपको यह सर्विस नहीं मिलेगी। यात्रा से 24 घंटे पहले ट्रेन के बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव कर सकते हैं। अगर आपने एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल दिया, तो आप ओरिजनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन ले सकते हैं।
10:25AM
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत ली है। मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को भारत ने 372 रन से हराया है। भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया है।
10:10AM
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 6 पैसे कमजोरी के साथ 75.16 रुपए के मुकाबले 75.22 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी गहराती दिख रही है। रुपया 7 हफ्ते के निचले स्तर पर दिख रहा है।
09:56 AM
CE Info Systems यानी MapmyIndia ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 1,000-1,033 रुपए प्रति इक्विटी शेयर रखा है। ये इश्यू 9 दिसंबर को खुलकर 13 दिसंबर को बंद होगा।
09:40 AM
आज होने वाले इन इवेंट्स पर रहे नजर
1-आज से MPC की बैठक शुरू हो रही है। आरबीआई पॉलिसी बुधवार को आएगी।
2- COAL INDIA के 9 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की एक्सडेट आज ही है।
3- सितंबर तिमाही के नतीजों पर ISMT की बोर्ड बैठक है। फंड जुटाने पर SATIN CREDIT की भी बोर्ड बैठक है।
4- ANAND RATHI WEALTH का आईपीओ आज बंद होगा, अब तक 3 गुना से ज्यादा भरा है।
09:30 AM
ERIS LIFESCIENCES
कंपनी ने MJ Biopharm के साथ JV का एलान किया है। कंपनी की इंसुलिन मार्केट में उतरने की तैयारी है। JV में ERIS की 70% हिस्सेदारी होगी। JV में MJ Biopharm का हिस्सा 30% का होगा। इसमें 10 साल का लॉकइन पीरियड होगा।
PERSISTENT SYSTEMS
PERSISTENT SYSTEMS में HDFC MF ने 15.76 लाख शेयर बेचे हैं। 7.20% से हिस्सा कम करके 5.14% कर दिया है।
NMDC पर फोकस
NMDC ने 9.01 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। 15 दिसंबर इसकी रिकॉर्ड डेट है।
09:23 AM
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार ने आज सपाट चाल के साथ शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 68.87 अंक यानी 0.12% की गिरावट के साथ 57,627.59 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं निफ्टी 41.30 अंक यानी 0.24% फीसदी की गिरावट के साथ 17,155.40 के स्तर पर दिख रहा है।
09:05 AM
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच इंट्राडे में बाजार की चाल सपाट दिख रही है। फिलहाल निफ्टी 12 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 17209 के आसपास दिख रहा है। वहीं सेंसेक्स 75 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 57772 के आसपास दिख रहा है।
08:56 AM
टेक महिंद्रा
टेक महिंद्रा ने अमेरिका की कंपनी Activus को 6.2 करोड़ डॉलर में खरीदा है। Activus के पास 1750 से ज्यादा कर्मचारी हैं। CY20 में Activus की आय 1.7 करोड़ डॉलर रही थी।
LUPIN
कंपनी ने ब्राजील में Biomm SA के साथ मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक्सक्लूसिव करार किया है। कंपनी ब्राजील में Biosimilar Pegfilgrastim बेचेगी। Pegfilgrastim क्रीमों में काम आता है।
08:40 AM
FII और DII आंकड़े
3 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश में 3356 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश में 1649 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन FII ने F&O में 777 करोड़ रुपए की बिकवाली की। 3 दिसंबर को FII ने Index Futures में 2364 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इन्होंने ndex Options में 517 करोड़ रुपए की खरीदारी की। दूसरी तरफ FII ने Stock Futures में 1149 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
08:35 AM
निफ्टी पर रणनीति
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि इसका रजिस्टेंस जोन 17265-17310 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17358-17418 पर नजर आ रहा है। इसका बेस जोन 17136-17041 और बड़ा बेस जोन 16988-16908 पर दिख रहा है। 16785 से शुरू हुआ पुलबैक 20 DEMA 17490 पर खत्म होता दिखा है। शुक्रवार को गिरावट रही। भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के चलते आज अहम दिन है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट नहीं दिखी। वीकली/मंथली ऑप्शन आंकड़ों के हिसाब से 16988 और 100 DEMA 17136 पर सपोर्ट दिख रहा है। बाजार में शुरुआती रिएक्शन के बाद ट्रेडिंग कॉल लें। 17136-16988 टूटने के बाद ही बिकवाली के सौदे लें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
इसका रजिस्टेंस जोन 36359-36519 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 36654-36820 है। बेस जोन 36027-35910 और बड़ा बेस जोन 35610-35345 है।
शुक्रवार को दोपहर के बाद बैंक निफ्टी भी फिसला है। बैंक निफ्टी के लिए 36000 अहम ऑप्शन सपोर्ट है। 36000 के स्तर पर 11 लाख पुट सौदे खड़े हैं। 36027-35910 टूटने के बाद ही बिकवाली करें। ऊपर की ओर 36654-36820 पर अहम रेजिस्टेंस है। वायरस की खबर पर रिएक्शन के बाद ट्रेड पर फैसला लें। 36027-35910 टूटने के बाद ही बिकवाली के बारे में सोचें।
08:21 AM
आज से MPC की बैठक, बुधवार को आएगी क्रेडिट पॉलिसी
आज से MPC की तीन दिवसीय बैठक शुरू होगी। बुधवार को क्रेडिट पॉलिसी का एलान होगा। आज बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी शेयर फोकस में रहेंगे। कोविड के नए वैरिएंट के मद्देनजर RBI की कमेंट्री पर खास नजर रहेगी।
TEGA IND IPO 219 गुना भरकर बंद
TEGA INDUSTRIES के IPO को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। ये इश्यू 219 गुना भरकर बंद हुआ है। वहीं ANAND RATHI WEALTH के इश्यू का आज आखिरी दिन है। अब तक ये इश्यू 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।
देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 21
देश में कोरोना के नए वैरिएंट O-MICRON के मामले बढ़कर 21 हो गए हैं। कोविड का ये नया वैरिएंट अब तक 38 देशों में फैल चुका है। WHO ने इसे सबसे ज्यादा संक्रामक बताया है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा आज
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत आएंगे। वे 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। रक्षा मामलों सहित कई महत्वपूर्ण मामलों पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा हो सकती है।
08:07AM
DOW FUTURES से अच्छे संकेत
भारतीय बाजारों के लिए DOW FUTURES से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। SGX NIFTY में भी मजबूती है। लेकिन एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विदेशी बाजारों से संकेत
शुक्रवार को Dow में 60 और S&P 500 में 39 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। Nasdaq में करीब 300 अंक की भारी गिरावट रही थी। इस बीच क्रूड और नेचुरल गैस में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। वहीं, नेचुरल गैस 4 डॉलर से नीचे है। हफ्ते के अंत में क्रिप्टो मार्केट 25% तक गिरा है। शुक्रवार को Bitcoin 17% लुढ़कर 49,000 डॉलर पर बंद हुआ।
अमिक्रॉन पर दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों से राहत की खबर
उधर अमिक्रॉन पर दक्षिण अफ्रीका के आंकड़ों से राहत की खबर आई है। आंकड़े बता रहे हैं कि ओमिक्रॉन के मरीजों को कम डॉक्टरी देखरेख की जरूरत पड़ती है। WHO ने कहा है कि इस हफ्ते ओमिक्रॉन पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।