Get App

Yes Bank Share Price: 6 महीने में 21% मजबूत हुआ शेयर, इस एक्टिविटी पर रहेगी निवेशकों की निगाहें

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक येस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ वर्षों से उतार-चढ़ाव दिख रहा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 4:50 PM
Yes Bank Share Price: 6 महीने में 21% मजबूत हुआ शेयर, इस एक्टिविटी पर रहेगी निवेशकों की निगाहें
यस बैंक का सितंबर 2022 तिमाही में स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32 फीसदी और तिमाही आधार पर 51 फीसदी गिरकर 152.8 करोड़ रुपए रह गया।

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक येस बैंक के शेयरों में पिछले कुछ वर्षों से उतार-चढ़ाव दिख रहा है। पिछले छह महीने में इसने निवेशकों की पूंजी करीब 21 फीसदी बढ़ाई है। पिछले महीने बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 के नतीजे पेश किए थे जिस पर बाजार की प्रतिक्रिया तत्काल तो निगेटिव रही लेकिन फिर यह संभल गया और तब से अब तक करीब सात फीसदी मजबूत हो चुका है। बैंक ने पिछले महीने 22 अक्टूबर शनिवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। आज येस बैंक के शेयर बीएसई पर 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 16.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 41,718.40 करोड़ रुपये है।

बैंक के लिए कैसी रही सितंबर तिमाही

येस बैंक का सितंबर 2022 तिमाही में स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32 फीसदी और तिमाही आधार पर 51 फीसदी गिरकर 152.8 करोड़ रुपए रह गया। हालांकि सालाना आधार पर बैंक की कुल आय 5430.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 6394.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बैंक को ब्याज से अधिक कमाई हासिल हुआ और सालाना आधार पर 31.7 फीसदी बढ़कर 1991.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें