Get App

PM Modi Russia Visit: मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात

PM Modi Russia Visit: मॉस्को पहुंचने पर रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने आखिरी बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता की थी

Akhileshअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 6:17 PM
PM Modi Russia Visit: मॉस्को पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात
PM Modi Moscow Visit: प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थोड़ी देर में मुलाकात करेंगे

PM Modi Moscow Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वह थोड़ी देर में मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। पीएम मोदी के लिए खास रिसेप्शन का इंतजाम किया गया है। खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक प्राइवेट डिनर पर पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने आखिरी बार 16 सितंबर, 2022 को उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय वार्ता की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के लिए पुतिन पर दबाव डालते हुए कहा था, "आज का युग युद्ध का नहीं है।"

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से पीएम मोदी ने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर कई बार बातचीत की है। भारत और रूस में अभी तक बारी-बारी से 21 वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं।

आखिरी शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर 2021 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आए थे। G-7 देशों द्वारा मूल्य सीमा तय किए जाने तथा कई पश्चिमी देशों में खरीद को लेकर बढ़ती बेचैनी के बावजूद भारत द्वारा रूस से सस्ते दाम पर कच्चे तेल के आयात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें