Bank Holiday: क्या कल दशहरे के दिन बैंक खुलेंगे? अक्टूबर त्योहारों से भरा महीना है। त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर 2022 में अलग-अलग राज्यों में बैंक 21 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। बैंक की छुट्टियां तीन केटेगरी के तहत लागू होती हैं, जिनमें 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे', 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत हॉलिडे और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे' और 'बैंक्स' क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स' शामिल हैं।
