Get App

Tax Calendar: 4 दिन और 20 टास्क, अप्रैल में पड़ रही हैं आयकर विभाग की अहम डेडलाइन

Tax Calendar for April 2025: आयकर विभाग के टैक्स कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल महीने में 7, 14, 15 और 30 तारीख बेहद अहम हैं। इन तारीखों पर कई अहम डेडलाइंस हैं, जिन्हें चूकना भारी पड़ सकता है। मार्च 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान फॉर्म 15G/15H में रिसीव हुईं डिक्लेरेशंस को अपलोड करने की ड्यू डेट 30 अप्रैल है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 05, 2025 पर 6:09 PM
Tax Calendar: 4 दिन और 20 टास्क, अप्रैल में पड़ रही हैं आयकर विभाग की अहम डेडलाइन

भारत के टैक्स सिस्टम के तहत एक पूरे वित्त वर्ष के दौरान यानि कि 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च के बीच कई कामों से जुड़ी कई अहम डेडलाइंस होती हैं। इंडीविजुअल्स के साथ-साथ कंपनी, बैंक, सरकारी ऑफिसेज, अधिकारियों आदि के लिए इन डेडलाइंस का ध्यान रखना और वक्त पर नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। आयकर विभाग के टैक्स कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल 2025 में भी ऐसी कई डेडलाइन हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में...

7 अप्रैल 2025

- मार्च 2025 महीने के लिए सरकार के किसी ऑफिस की ओर से काटे गए/कलेक्ट किए गए टैक्स को जमा करने की ड्यू डेट। हालांकि, सरकार के किसी ऑफिस की ओर से काटी गई पूरी धनराशि को उसी दिन केंद्र सरकार के खाते में जमा कर दिया जाएगा, जिस दिन आयकर चालान जमा किए बिना टैक्स का भुगतान किया गया हो।

- मार्च 2025 महीने में खरीदार से फॉर्म 27C में हासिल घोषणाओं को अपलोड करने की तारीख

सब समाचार

+ और भी पढ़ें