Get App

CBDT ने 1.91 करोड़ टैक्सपेयर्स के खाते में वापस भेजे 1.71 लाख करोड़ रुपये, क्या आपको मिला रिफंड?

Income Tax Department ने बताया कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 1.97 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स को 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 3:50 PM
CBDT ने 1.91 करोड़ टैक्सपेयर्स के खाते में वापस भेजे 1.71 लाख करोड़ रुपये, क्या आपको मिला रिफंड?
CBDT ने 1.91 करोड़ टैक्सपेयर्स को 1.71 लाख करोड़ रुपये रिफंड जारी किया

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने बुधवार को बताया कि उसने मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 1.97 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स को 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने एक ट्वीट में बताया, "1 अप्रैल 2021 से 14 फरवरी 2022 तक 1.97 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,71,555 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया गया है।"

इस रिफंड में 63,234 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स रिफंड भी शामिल हैं, जिसे डायरेक्ट इनकम टैक्स दाखिल करने वाले 1.95 करोड़ इंडीविजुअल को जारी किया गया है। साथ ही कंपनियों की तरफ से दाखिल कॉरपोरेट टैक्स के 2.28 लाख मामलों में 1.08 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स रिफंड जारी किए गए हैं।

अधिकतर रिफंड (1.39 लाख करोड़ रुपये) जो जारी किए गए हैं, वह वित्त वर्ष 2021 (2020-21) के असेसमेंट ईयर के लिए भुगतान किए गए इनकम टैक्स के लिए हैं। व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए वित्त वर्ष 2021 के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 थी। जबकि कॉरपोरेट टैक्सपेयर्स के लिए यह तारीख 15 मार्च, 2022 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें