Get App

Nepal Protest: दुबई भाग सकते हैं नेपाल के PM केपी ओली, सेना को कमान सौंपने की तैयारी! काठमांडू एयरपोर्ट बंद

इस बीच काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए नेपाली सेना को तैनात किया गया है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी।हालांकि, TIA पर सेना के हेलीकॉप्टर पहुंचे हैं और वे सरकार के मंत्रियों को निकालने का काम कर रहे हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 09, 2025 पर 2:35 PM
Nepal Protest: दुबई भाग सकते हैं नेपाल के PM केपी ओली, सेना को कमान सौंपने की तैयारी! काठमांडू एयरपोर्ट बंद
Nepal Protest: नेपाल के PM केपी ओली दुबाई जाने की कर रहे तैयारी, सेना को सौंपी जा सकती है कमान

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली युवाओं खासकर Gen-Z के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर भागने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओले भागकर दुबई जा सकते हैं। सोमवार से चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने उनकी सरकार को हिलाकर रख दिया है, जबकि बड़े पैमाने पर आक्रोश के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर बैन लगाने का विवादित फैसला हटा लिया गया था।

India Today ने प्रधानमंत्री ओली के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि ओली इलाज के बहाने दुबई जाने का रास्ता तलाश रहे हैं। खबर है कि एक प्राइवेट एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को तैयार रहने को कहा गया है। मंत्रियों के लगातार मंत्रिमंडल से अलग होने के बाद, ओली ने पहले ही अपने उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

इस बीच काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए नेपाली सेना को तैनात किया गया है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी।

हालांकि, TIA पर सेना के हेलीकॉप्टर पहुंचे हैं और वे सरकार के मंत्रियों को निकालने का काम कर रहे हैं। उधर News18 ने सूत्रों के हवाले से ये भी बताया है कि नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने खुद प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांगा है और कहा है कि PM केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) के इस्तीफे के बाद ही सेना पूरी तरह से कंट्रोल अपने हाथ में ले पाएगी। इससे ये भी आशंका बढ़ गई है कि नेपाल में मार्शल लॉ भी लग सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें