Budget 2024-25 : वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। इसके बावजूद टैक्सपेयर्स को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। खासकर वे इनकम टैक्स के मामले में राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि महंगाई ने लोगों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। रिटेल इनफ्लेशन नवंबर में बढ़ा है। यह अक्टूबर के 4.87 फीसदी से बढ़कर नवंबर में 5.55 फीसदी पर पहुंच गया। इनकम टैक्स की नई टैक्स रीजीम में टैक्स रेट्स कम हैं। सरकार ने पिछले साल बजट में इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए थे। 2020 में इसकी शुरुआत हुई थी। उसके बाद पहली बार इसमें बड़े बदलाव देखने को मिले थे। उसके बाद से इसमें टैक्सपेयर्स की दिलचस्पी देखने को मिली है। मनीकंट्रोल ने यूनियन बजट 2024 से टैक्स एक्सपर्ट्स की उम्मीदें जानने की कोशिश की।