Interim Budget 2024: वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट (Interim Budget 2024-25) 1 फरवरी 2024 को संसद में पेश किया जाने वाला है। भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) का यह छठा बजट होगा। वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) का यह 12वां बजट होगा। 2024 के अप्रैल-मई में आम चुनाव होने जा रहे हैं। इसके चलते इस साल 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में सरकार केवल 4 महीनों के लिए प्रपोजल्स पेश करेगी। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद केंद्र की सत्ता में नई सरकार के आने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं देश के बजट से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट...