पहाड़ी नीम का नाम सुनते ही बहुत से लोग दूर भागते हैं। नीम एक ऐसा पौधा जो काफी कड़वा होता है। लेकिन यह सेहत के मामले में किसी मेडिकल स्टोर से कम नहीं है। नीम की पत्तियां, टहनियां, जड़ तना सब कुछ फायदेमंद माना गया है। इसका स्वाद बहुत कड़वा होता है। लेकिन यह बीमारियों की छुट्टी कर देता है। डायबिटीज, स्किन, लिवर जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकता है। उत्तराखंड के पहाड़ों में स नीम की काफी डिमांड है। आयुर्वेद में भी नीम का काफी जिक्र किया गया है। यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।