Get App

Bajaj Finance की चमक क्यों हो रही कम? इन वजहों से बदला एनालिस्ट्स का रुझान, अब यहां पैसे लगाने की दे रहे सलाह

Bajaj Finance Share Price: करीब छह साल पहले 2017-18 में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का वैल्यूएशन इसके बुक वैल्यू के मुकाबले छह गुने पर था। इसने सालाना आधार 25 फीसदी की ग्रोथ का लक्ष्य तय किया लेकिन इसने इससे भी कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया। यह एक ऐसा ग्रोथ स्टॉक था जिसे बहुत कम सेल रेटिंग मिली थी। पहले सभी इस पर दांव लगा रहे थे लेकिन अब कम से कम सात ब्रोकरेज ने इसे सेल रेटिंग दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 2:47 PM
Bajaj Finance की चमक क्यों हो रही कम? इन वजहों से बदला एनालिस्ट्स का रुझान, अब यहां पैसे लगाने की दे रहे सलाह
बैंक पहले कॉरपोरेट लोन पर फोकस करते थे तो Bajaj Finance मजबूत स्थिति में थी लेकिन अब ये रिटेल लोन पर भी फोकस कर रहे हैं तो बजाज फाइनेंस को लेकर एनालिस्ट्स निगेटिव दिख रहे हैं। हालांकि सिर्फ बैंकों की तरफ से ही नहीं बल्कि बड़े कॉरपोरेट ग्रुप ने भी इसकी चुनौतियां बढ़ाई हैं।

Bajaj Finance Share Price: करीब छह साल पहले 2017-18 में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 4500 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसके चलते कंपनी का वैल्यूएशन इसके बुक वैल्यू के मुकाबले उस वित्त वर्ष छह गुने पर पहुंच गई। इसने सालाना आधार 25 फीसदी की ग्रोथ का लक्ष्य किया लेकिन इसने इससे भी कई गुना बेहतर प्रदर्शन किया। यह एक ऐसा ग्रोथ स्टॉक था जिसे बहुत कम सेल रेटिंग मिली थी। कोरोना महामारी के दौर की बात छोड़कर इसका दावा अभी भी एयूएम (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) में सालाना 25 फीसदी का ग्रोथ का है और यह अभी भी बुक वैल्यू के मुकाबले छह गुने वैल्यू पर है। हालांकि शेयरों को लेकर आज की बात करें तो पिछले एक साल में यह करीब 20 फीसदी कमजोर हुआ है और कम से कम सात ब्रोकरेज ने इसे सेल रेटिंग दी है।

हालांकि 23 ब्रोकरेज ने इसे अभी भी खरीदारी की रेटिंग दी हुई है। पिछले साल 2022 में तो यह यह चौदह साल में पहली बार निफ्टी के मुकाबले फीका रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि बजाज फाइनेंस में यह कमजोर थोड़े समय के लिए ही है या अब इसका पुराना दौर फिर नहीं आने वाला है?

Bajaj Finance की कम हो रही चमक? इन वजहों से बदला है एनालिस्ट्स का रुझान, अब यहां पैसे लगाने की दे रहे सलाह

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें