1 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में कोई नया IPO नहीं आ रहा है। नए सप्ताह में लिस्ट होने वाली सभी 7 कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। दिसंबर के महीने में 11 कंपनियों ने मेनबोर्ड सेगमेंट में अपने पब्लिक इश्यू लॉन्च किए और SME सेगमेंट में 21 IPO लाए गए। साल 2023 में मेनबोर्ड सेगमेंट के आखिरी IPO इनोवा कैपटैब की शेयर बाजार में लिस्टिंग 29 दिसंबर को हुई
अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 11:14 AM