Share Market Today: आईटी और बैकिंग शेयरों में तेजी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार 22 जनवरी को वापसी की और हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 566 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,150 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में खूनखराबा आज भी जारी रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.2 फीसदी और 1.56 फीसदी बढ़कर बंद हुए। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का घाटा रहा
अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 04:12 PM