Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ उठा रहीं लाखों महिलाओं को 'रक्षाबंधन गिफ्ट' मिलने वाला है। इस महीने रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक अकाउंट में 1,500 रुपये आने वाले हैं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने रविवार (3 अगस्त) को कहा कि 'लाड़ली बहना योजना' की 1.27 करोड़ लाभार्थियों को 7 अगस्त को रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में उनके बैंक खातों में 250 रुपये अंतरित ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने इस 250 रुपये की राशि को एक भाई की तरफ से बहनों को प्यार के रूप में दिया गया एक गिफ्ट बताया।
