Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 29, 2024 / 5:35 PM IST

Budget 2024 Expectations Highlights: बजट से पहले नई परंपरा, सरकार ने जारी की ये रिपोर्ट

Budget 2024 Expectations Highlights: 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस साल लोकसभा के चुनाव होना है। ऐसे में अंतरिम बजट पेश नहीं किया जाता है। पूर्ण बजट नई सरकार के गठन के बाद जुलाई में पेश किया जाएगा। पूर्ण बजट से पहले सरकार आर्थिक सर्वे पेश करेगी। जिसमें देश की आर्थिक सेहत के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी

Interim Budget 2024 Expectations Highlights: वित्त मंत्रालय ने आर्थिक सेहत से जुड़ी एक रिपोर्ट जारी की है। यह आर्थिक सर्वे नहीं है, बल्कि आर्थिक रिव्यू रिपोर्ट है। इस बार अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। लिहाजा इसमें आर्थिक सर्वे नहीं पेश किए जाते हैं। इस रिव्यू रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू डिमांड की बदौलत पिछले तीन साल में इकोनॉमी की ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा रही है। फिजिकल और ड

India Budget 2024 Expectations Live Updates: सरकार मध्यम वर्ग, किसानों और असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के लिए लोकलुभावन योजनाएं पेश कर सकती है।
India Budget 2024 Expectations Live Updates: सरकार मध्यम वर्ग, किसानों और असंगठित क्षेत्रों के कामगारों के लिए लोकलुभावन योजनाएं पेश कर सकती है।
JANUARY 29, 2024 / 5:30 PM IST

Union Budget 2024 Live Updates: ऑटो सेक्टर की अंतरिम बजट उम्मीदें

ऑटो कंपनियों को उम्मीद है कि अंतरिम बजट में सरकार का फोकस इस पर बना रहेगा। ऑटो कंपनियों ने लग्जरी कारों पर टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव करने की मांग की है। उनकी उम्मीद है कि सरकार को हरित परिवहन को बढ़ावा देने की अपनी पॉलिसी पर फोकस बनाए रखेगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

    JANUARY 29, 2024 / 5:00 PM IST

    Interim Budget 2024 Expectations Live: FY2025 में 7% GDP का अनुमान

    अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश होने से पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि अगले साल जीडीपी की ग्रोथ 7 फीसदी के करीब रह सकती है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 29 जनवरी को 'इंडियन इकोनॉमी' नाम से एक रिपोर्ट जारी की। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने यह रिपोर्ट तैयार की है। ढ़िए पूरी रिपोर्ट

      JANUARY 29, 2024 / 4:32 PM IST

      Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र में स्मार्ट कार्ड से मिलेगी एंट्री

      31 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो जाएगा। इस बार बजट सत्र में संसद में एंट्री करने के लिए कई नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसमें बायोमैट्रिक, QR Code और स्मार्ट कार्ड की जरूरत पड़ेगी। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही विजटर्स को एंट्री दी जाएगी। जानिए कैसे बनेंगे स्मार्ट कार्ड

        JANUARY 29, 2024 / 4:01 PM IST

        Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट से पहले आर्थिक सेहत की रिपोर्ट

        केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने देश की आर्थिक सेहत पर एक रिपोर्ट पेश की है। जिसके मुताबिक अगले वित्त वर्ष 2025 में GDP की रियल ग्रोथ करीब 7 फीसदी रह सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 29 जनवरी को अंतरिम बजट पेश होने से कुछ दिन पहले इस पेश किया। इस साल चुनावी वर्ष होने के नाते 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

          JANUARY 29, 2024 / 3:30 PM IST

          Union Budget 2024 Live Updates: इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण इलाकों के खर्च पर निगाहें

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार चुनावों से पहले अपने अंतिम बजट का इस्तेमाल वोटर्स को लुभाने के लिए कर सकती है। सरकार नए खर्च का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इस दौरान सरकार का ध्यान फिस्कल डेफिसिट पर रहेगा। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

            JANUARY 29, 2024 / 3:04 PM IST

            Interim Budget 2024 Expectations Live: पीएम किसान में बढ़ सकती है धनराशि

            देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर साल 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। सरकार अब इस निधि में बढ़ोतरी कर सकती है। साल 2019 के अंतरिम बजट में इस योजना का ऐलान किया गया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

              JANUARY 29, 2024 / 2:30 PM IST

              Budget 2024 Live Updates: बजट से जुड़े सवालों के जानिए जवाब

              बजट सत्र की शुरुआत के दूसरे दिन वित्तमंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। आम तौर पर बजट से पहले आर्थिक सर्वे पेश होता है। लेकिन, इस बार संक्षिप्त आर्थिक सर्वे पेश होने की उम्मीद है। जानिए बजट से जुड़ी अहम जानकारी

                JANUARY 29, 2024 / 2:01 PM IST

                Budget 2024 Expectations Live Updates: प्रल्हाद जोशी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

                31 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने बजट सत्र के लिए 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। जोशी ने संसद के बजट सत्र में विपक्ष से सहयोग करने और इस चर्चा में शामिल होने की अपील की है। हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है। बैठक में कई दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं। जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                  JANUARY 29, 2024 / 1:34 PM IST

                  Union Budget 2024 Live Updates: स्पेस टेक इंडस्ट्री ने FM से की यह मांगें

                  इंडिया का स्पेस टेक सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी कंपनियों के साथ ही स्टार्टअप्स का इसमें बड़ा हाथ है। अगर टैक्स छूट के रूप में सरकार से मदद मिलती है तो यह सेक्टर बुलंदी पर पहुंच सकता है। स्टार्टअप्स ने कस्टम ड्यूटी में रियायत की भी मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें कई जरूरी इक्विपमेंट का आयात करना पड़ता है, जिस पर काफी पैसा खर्च हो जाता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                    JANUARY 29, 2024 / 12:56 PM IST

                    Interim Budget 2024 Expectations Live: बजट से रिन्यूएबल एनर्जी के शेयरों में आ सकता है जोश

                    पिछले साल के बजट में सरकार ने पावर सेक्टर के लिए आवंटन काफी बढ़ाया था। इस बार भी सरकार का फोकस पावर सेक्टर खासकर रिन्यूएबल एनर्जी पर रहने की उम्मीद है। अगर रिन्यूएबल एनर्जी के लिए आवंटन बढ़ाया जाता है तो इससे इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों की चमक बढ़ सकती है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                      JANUARY 29, 2024 / 12:32 PM IST

                      Budget 2024 Live Updates: फिस्कल डेफिसिट का 5.3% टारगेट तय कर सकती हैं वित्तमंत्री

                      सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए फिस्कल डेफिसिट का 5.3 फीसदी टारगेट तय कर सकती है। इकोनॉमिस्ट्स के बीच हुए सर्वे से यह जानकारी मिली है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। फिस्कल डेफिसिट का टारगेट कम तय होने से सरकार को बाजार से कम कर्ज लेना होगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                        JANUARY 29, 2024 / 12:01 PM IST

                        Union Budget 2024 Live Updates: MSME सेक्टर की वित्त मंत्री से ये हैं मांगें

                        MSME उन सेक्टर में शामिल है, जिन पर कोरोना की महामारी की सबसे ज्यादा मार पड़ी थी। इस सेक्टर ने अच्छी रिकवरी दिखाई है। MSME से जुड़े लोगों का मानना है कि अगर सरकार से इस सेक्टर को मदद मिलती है तो इसकी ग्रोथ बढ़ सकती है। पढ़िए क्या-क्या हैं मांगें...

                          JANUARY 29, 2024 / 11:30 AM IST

                          Budget 2024 Live Updates: आम आदमी की बजट से हैं बड़ी उम्मीदें

                          निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से आम आदमी को बहुत उम्मीदें हैं। हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा। इसमें बड़े बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण खुद इस बारे में संकेत दे चुकी है। फिर भी, आम आदमी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनावों से पहले आने वाले इस बजट में वित्तमंत्री आम आदमी को राहत देने के ऐलान कर सकती हैं। क्या-क्या हैं उम्मीदें, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                            JANUARY 29, 2024 / 11:00 AM IST

                            Budget 2024 Expectations Live Updates: पूंजीगत खर्च के टारगेट में कितनी होगी बढ़ोतरी?

                            सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए अपने पूंजीगत खर्च में ज्यादा वृद्धि नहीं करेगी। इकोनॉमिस्ट्स के बीच हुए सर्वे से यह जानकारी मिली है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी। वह इसमें पूंजीगत खर्च के अगले वित्त वर्ष के टारगेट का ऐलान करेंगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                              JANUARY 29, 2024 / 10:31 AM IST

                              Union Budget 2024 Live Updates: नई एजुकेशन पॉलिसी के लिए खुल सकता है खजाना

                              वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल पेश बजट में डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन एंड लिट्रेसी के लिए आवंटन बढ़ाकर 68,804 करोड़ रुपये कर दिया था। एक साल पहले इस डिपार्टमेंट का रिवाइज्ड आवंटन 59,052 करोड़ रुपये था। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर्स का कहना है कि सरकार को एजुकेशन की क्वालिटी पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है। कितना बढ़ सकता है आवंटन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                JANUARY 29, 2024 / 10:00 AM IST

                                Interim Budget 2024 Expectations Live: 15% बढ़ सकता है पूंजीगत खर्च – SBI

                                देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले वित्त वर्ष में जीडीपी की ग्रोथ सुस्त रह सकती है। रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है। इस वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ 7.3 फीसदी रहने का अनुमान है। एसबीआई की यह रिपोर्ट ग्रुप के चीफ इकोनॉमिस्ट सौम्य कांति घोष की लीडरशिप में तैयार हुई है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                  JANUARY 29, 2024 / 9:30 AM IST

                                  Budget 2024 Live Updates: FM निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार पेश करेंगी बजट

                                  देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। अब तक वो 5 पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं। इस तरह से सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करेंगी। वहीं मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा के नाम लगातार पांच बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। देसाई ने बतौर वित्तमंत्री पांच पूर्ण बजट पेश किया था, जबकि एक अंतरिम बजट पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने अपना बजट 2019 में पेश किया था। पढ़िए पूरी डिटेल

                                    JANUARY 29, 2024 / 9:20 AM IST

                                    Union Budget 2024 Live Updates: डिफेंस के शेयर भर सकते हैं उड़ान

                                    1 फरवरी, 2023 को पेश बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने डिफेंस के लिए 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया था। यह एक साल पहले 5.25 लाख करोड़ रुपये के आवंटन से 13 फीसदी ज्यादा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अंतरिम बजट में डिफेंस के लिए आवंटन बढ़ाया जाता है तो इस सेक्टर से जुड़े शेयरों में तेजी आ सकती है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                      JANUARY 29, 2024 / 9:15 AM IST

                                      Budget 2024 Live Updates: ग्रोथ बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री की सलाह

                                      प्रमुख उद्योग चैंबर CII ने सरकार को मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बनाए रखने की सलाह दी है। इसके लिए 'नेशनल मिशन फॉर एडवान्स्ड मैन्युफैक्चरिंग' शुरू किया जा सकता है। CII ने उन सेक्टर को पीएलआई स्कीम के दायरे में लाने की सलाह दी है। जिनमें लेबर का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इससे रोजगार के मौके बढ़ाने में मदद मिलेगी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

                                        JANUARY 29, 2024 / 9:10 AM IST

                                        Budget 2024 Expectations Live Updates: अंतरिम बजट में इन योजनाओं पर बढ़ सकता है फोकस

                                        देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में सरकार मोदी गारंटी स्कीम पर अपना फोकस बढ़ा सकती है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम श्रमयोगी मानधन जैसी कई योजनाओं के के जरिए सरकार किसानों पर अपना फोकस बनाए रख सकती है। वहीं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों पर फोकस बढ़ सकता हैय़ पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                          JANUARY 29, 2024 / 9:05 AM IST

                                          नमस्कार

                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।