IMF Warning: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच अभी भी युद्ध जारी है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने इसे लेकर एक विश्लेषण किया है और चेतावनी दी है कि यह युद्ध दुनिया के लिए एक 'बड़ा झटका' साबित हो सकता है। IMF के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, ईरान युद्ध उन देशों की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है जो हाल ही में पिछले संकटों से उबरना शुरू हुए थे।
