Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 25, 2024 / 5:33 PM IST

Budget 2024 Expectations Highlights: रेलवे, किसानों पर हो सकते हैं बड़े ऐलान, जानिए किस सेक्टर की क्या है मांगें

Budget 2024 Expectations Highlights: इस बार के अंतरिम बजट में सरकार रेलवे पर अपना फोकस बढ़ा सकती है। कहा जा रहा है कि रेलवे की ओर से इलेक्ट्रिफिकेशन और दोहरीकरण पर खास तौर से जोर हो सकता है। वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का फोकस बढ़ सकता है। इसमें कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। बजट से जड़ी तमाम जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए

Interim Budget 2024 Expectations Highlights: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इसकी तैयारियां अंतिम चरणों पर चल रही हैं। हर सेक्टर के इस बार के बजट से बड़ी उम्मीदें है। वहीं कहा जा रहा है कि सरकार इस बार के बजट में रेलवे पर मेहरबान हो सकती है। इसके लिए रेल बजट में आवंटन बढ़ाया जा सकता है।  वहीं कृषि सेक्टर पर खासतौर से फोकस

India Budget 2024 Expectations Live Updates: 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किए जाएंगे।
India Budget 2024 Expectations Live Updates: 31 जनवरी को आर्थिक सर्वे पेश किए जाएंगे।
JANUARY 25, 2024 / 5:31 PM IST

Budget 2024 Live Updates: अंतरिम बजट पर इकोनॉमिस्ट्स की राय

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। उन्होंने पहले ही कहा था कि इस बजट में कुछ खास ऐलान नहीं होंगे। इस बीच इकोनॉमिस्ट्स का कहना है कि सरकार को फिस्कल कंसॉलिडेशन और कैपिटल एक्सपेंडिचर के बीच संतुलन बैठाना होगा। ऐसे में लोकलुभावन ऐलान या नई योजनाओं के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

    JANUARY 25, 2024 / 5:00 PM IST

    Union Budget 2024 Live Updates: बजट में आए इन शब्दों का अर्थ जरूर जानें

    डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स

    डायरेक्ट टैक्स सीधे आम लोगों और कंपनियों से वसूला जाता है। पर्सनल इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स डायरेक्ट टैक्स के सबसे बड़े स्रोत हैं। इनडायरेक्ट टैक्स गुड्स और सर्विसेज पर लगाया जाता है। इन्हें कंज्यूमर तक चुकाता है जब वह कोई सामान या सेवा खरीदता है। जब कोई चीज विदेश से देश में आयात की जाती है तो उस पर कस्टम ड्यूटी लगती है।

      JANUARY 25, 2024 / 4:33 PM IST

      Budget 2024 Live Updates: इन शेयरों में आ सकती है तेजी

      वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल बजट में पूंजीगत खर्च में बड़ा इजाफा किया था। इसका असर इंडस्ट्रियल स्टॉक्स पर देखने को मिला था। भेल, सीमेंस, एलएंडटी, एबीबी जैसी कंपनियों के ऑर्डर बुक में इजाफा हुआ था। ऐसे में अगर इस सेक्टर के लिए कुछ ऐलान करती है तो क्या शेयरों में आएगी तेजी, पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

        JANUARY 25, 2024 / 4:00 PM IST

        Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट अनुमान क्या हैं?

        बजट पेश करते समय सरकार कई प्रोजेक्ट्स, कल्याणकारी योजनाओं, मंत्रालयों और विभागों के लिए धन आवंटन करती है। यह आवंटन ही बजट अनुमान है। इन अनुमानों में बदलाव होता है और रेवेन्यू और खर्च के संशोधित अनुमान अगले वित्त वर्ष के बजट में शामिल किए जाते हैं। खर्च से जुड़े संशोधित अनुमान में किसी तरह के बदलाव के लिए संसद की मंजूरी लेनी पड़ती है।

          JANUARY 25, 2024 / 3:32 PM IST

          Interim Budget 2024 Expectations Live: कैपिटल गेंस टैक्स नियमों में बदलाव की उम्मीद

          उद्योग चैंबर कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) को अंतरिम बजट से काफी उम्मीदें टिकी हुई हैं। CII ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग की समय सीमा बढ़ाने, इनकम टैक्स के नियमों को आसान बनाने और कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बदलाव करने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

            JANUARY 25, 2024 / 3:03 PM IST

            Budget 2024 Live Updates: फाइनेंस बिल क्या है?

            बजट के साथ ही फाइनेंस बिल यानी वित्त विधेयक (Finance Bill) भी एक महत्‍वपूर्ण विधायी काम होता है। वित्त विधेयक बजट का ही हिस्‍सा होता है। इसे बजट सत्र में ही पेश किया जाता है। यह एक ऐसा बिल है जिसमें आने वाले वित्त वर्ष के वित्तीय प्रस्तावों को शामिल किया जाता है। मौजूदा टैक्स में बदलाव या किसी नए टैक्स शुरुआत करने पर कोई प्रस्ताव हो, उसे वित्त विधेयक में शामिल किया जाता है।

              JANUARY 25, 2024 / 2:30 PM IST

              Union Budget 2024 Live Updates: बजट से पहले रेलवे के शेयरों ने भरी उड़ान

              अंतरिम बजट पेश होने से पहले रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है। कई रेलवे स्टॉक्स ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। इसकी वजह अंतरिम बजट में रेलवे के लिए ज्यादा आवंटन की उम्मीद है। सरकार इस बात का संकेत दे चुकी है कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के बाद अब बारी यात्री सुविधाओं की है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                JANUARY 25, 2024 / 2:01 PM IST

                Budget 2024 Expectations Live Updates: सरकार को क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत

                स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (Department of School Education and Literacy) का बजट वित्त वर्ष 2023 में 59,052 करोड़ रुपये (संशोधित) से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2024 में 68,804 करोड़ रुपये कर दिया गया है। हालांकि, स्कूल के प्रशासकों (school administrators) ने सिफारिश की है कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy - NEP) 2020 में प्रस्तावित अहम बदलाव में क्वालिटी कंट्रोल को वरीयता देनी चाहिए।

                  JANUARY 25, 2024 / 1:31 PM IST

                  Budget 2024 Expectations LIVE: नॉमिनल GDP ग्रोथ का अनुमान 10.5% रह सकता है

                  वित्त मंत्रालय अपने अंतरिम बजट कैलकुलेशन में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10.5 फीसदी नॉमिनल GDP ग्रोथ का अनुमान लगा सकता है। इकोनॉमिस्ट्स के बीच हुए पोल से यह पता चला है। इस पोल में 15 इकोनॉमिस्ट्स ने हिस्सा लिया। बजट कैलकुलेशन के लिए नॉमिनल ग्रोथ का अनुमान बहुत अहम है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                    JANUARY 25, 2024 / 1:00 PM IST

                    Interim Budget 2024 Expectations Live: अंतरिम बजट में रेलवे को मिल सकता है बड़ा तोहफा

                    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बार अंतरिम बजट में रेलवे पर सरकार का खास फोकस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अबकी बार रेलवे के लिए सरकार आवंटन में बढ़ोत्तरी कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बार सरकार कुल आवंटन को बढ़ाकर 3 लाख करोड़ रुपये तक कर सकती है। इसके साथ ही वंदे भारत ट्रेनों के रोलआउट पर सरकार विशेष फोकस कर रही है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                      JANUARY 25, 2024 / 12:32 PM IST

                      Budget 2024 Live Updates: स्कूलों को है अंतरिम बजट से बड़ी उम्मीदें

                      स्कूलों को अंतरिम बजट से कई उम्मीदें टिकी हुई हैं। उनका मानना है कि स बजट में शिक्षकों के लिए सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट (Subject Matter Expert -SME) समिति का गठन किया जा सकता है। इसके साथ ही संस्थानों में सांस्कृतिक परिवर्तनों के लिए धनराशि का ऐलान किया जा सकता है। इधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अंतरिम बजट में कोई महत्वपूर्ण घोषणाएं नहीं होंगी। लेकिन छोटे-मोटे बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।

                        JANUARY 25, 2024 / 12:01 PM IST

                        Union Budget 2024 Live Updates: हेल्थ पॉलिसी पर मिल सकती है यह बड़ी छूट

                        अंतरिम बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा मिल सकता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण हेल्थ पॉलिसी पर टैक्स छूट बढ़ा सकती हैं। इसमें पॉलिसी में बड़े बदलाव के ऐलान होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोकसभा चुनावों से पहले आने वाले इस बजट में वित्तमंत्री टैक्सपेयर्स को कुछ राहत दे सकती हैं। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                          JANUARY 25, 2024 / 11:30 AM IST

                          Budget 2024 Expectations Live Updates: MSME सेक्टर को मिल सकती है बड़ी राहत

                          अंतरिम बजट से हर सेक्टर की कई उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस बीच MSME सेक्टर को भी बजट से काफी उम्मीदें हैं। पिछले साल इस सेक्टर को 22,138 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस सरकार इस सेक्टर में और आवंटन बढ़ा सकती है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                            JANUARY 25, 2024 / 11:00 AM IST

                            Union Budget 2024 Live Updates: कृषि क्षेत्र में ग्रोथ बढ़ाने वाले उपायों पर होगा फोकस

                            इस बार यूनियन बजट में कृषि क्षेत्र पर सरकार का फोकस बढ़ सकता है। कृषि सेक्टर की ग्रोथ में गिरावट आई है। इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कृषि सेक्टर की ग्रोथ घटकर 1.2 फीसदी रह गई है। ऐसे में सरकार बजट में कृषि सेक्टर की ग्रोथ बढ़ाने वाले उपायों का ऐलान कर सकती है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                              JANUARY 25, 2024 / 10:30 AM IST

                              Interim Budget 2024 Expectations Live: बजट से पहले कैसा रहेगा बाजार का हाल?

                              देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट से हर सेक्टर की काफी उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस बीच बजट से बाजार के लिए क्या संकेत मिल सकते हैं, बजट से बाजार की क्या उम्मीदें है। बजट से पहले बाजार का कैसा मूड रहेगा ऐसे तमाम मुद्दों पर एक्सपर्ट से बातचीत की गई है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                JANUARY 25, 2024 / 10:00 AM IST

                                Budget 2024 Live Updates: CII ने दी वित्त मंत्रालय को सलाह

                                प्रमुख उद्योग चैंबर कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज यानी सीआईआई (CII) ने अंतरिम बजट से पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सलाह दी है। उसने कहा है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाने, डिसइनवेस्टमेंट के प्रोसेस को तेज करने और पीएलआई (PLI) स्कीम का दायरा बढ़ाने के उपाय करने होंगे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                  JANUARY 25, 2024 / 9:31 AM IST

                                  Union Budget 2024 Live Updates: जानिए बजट के बारे में कुछ रोचक तथ्य

                                  बजट के बारे में हर कोई जानने के लिए हर कोई बेहद उत्सुक रहता है। बजट के बारे में कुछ ऐसे रोचक किस्से भी हैं। जिनके बारे में अगर जानकारी हासिल नहीं की तो फिर बजट के मामले में आपका ज्ञान अधूरा रह जाएगा। जानिए आखिर बजट से जुड़े कुछ रोचक किस्से

                                    JANUARY 25, 2024 / 9:03 AM IST

                                    Budget 2024 Live Updates: बजट में मोदी गारंटी पर बढ़ सकता है फोकस

                                    देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश करेंगी। कहा जा रहा कि इस बार सरकार अपनी कई योजनाओं पर फोकस बढ़ा सकती है। जिसमें ग्रामीण तबके और गरीब वर्ग को फायदा होगा। सरकार लाडली बहना योजना जैसी तमाम योजनाओं का दायरा बढ़ा सकती है। वहीं एजुकेशन हेल्थ पर सरकार का फोकस बढ़ सकता है। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                      JANUARY 25, 2024 / 8:39 AM IST

                                      Interim Budget 2024 Expectations Live: पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर्स को मिल सकते हैं फायदे

                                      इस बार के अंतरिम बजट में NPS यानी नेशनल पेंशन सिस्टम के सब्सक्राइबर्स को सरकार की तरफ से तोहफा मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि सरकार बजट में एनपीएस पर टैक्स संबंधी फायदों का ऐलान कर सकती है, ताकि इसे और आकर्षक बनाया जा सके। वहीं पेंशन फंड रेगुलेटर PFRDA ने एंप्लॉयर के कंट्रिब्यूशन पर EPFO जैसे टैक्स नियमों की मांग की है।

                                        JANUARY 25, 2024 / 8:31 AM IST

                                        Budget 2024 Live Updates: 31 जनवरी को आएंगे आर्थिक सर्वे

                                        संसद का अगला सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी. इसके बाद 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वे दो हिस्सों में पेश किया जाता है। इसके पहले हिस्से में इंडियन इकोनॉमी की हालत के बारे में बताया जाता है। सर्वे के दूसरे हिस्से में प्रमुख आर्थिक आंकड़ों को पेश किया जाता है। बजट दस्तावेज की तरह है, मुख्य आर्थिक सलाहकारों की निगारनी में इसे तैयार किया जाता है।

                                          JANUARY 25, 2024 / 8:24 AM IST

                                          Budget 2024 Expectations Live Updates: बजट से पहले हलवा सेरेमनी

                                          रायसीना हिल्स पे नार्थ ब्लाक स्थित वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी का आयोजन खत्म हो चुका है। इसी के साथ ही 2024 के अंतरिम बजट के तैयार करने की कवायद भी शुरू हो गई है। 1 फरवरी 2024 को बजट पेश किए जाने तक वित्त मंत्रालय के 100 से ज्यादा कर्मचारी वित्त मंत्रालय में बंद हो चुके हैं। बजट पेश होने के बाद ही उन्हें बाहर जाने की इजाजत मिलेगी। यहां तक कि बजट पेश होने तक अपने घर भी नहीं जा सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर विस्तार से

                                            JANUARY 25, 2024 / 8:22 AM IST

                                            नमस्कार

                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।