Torrent Pharma Q4 Results: टोरेंट फॉर्मा ने शुक्रवार 24 मई को वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 57 फीसदी बढ़कर 449 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 287 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 10 फीसदी बढ़कर 2,745 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,452 करोड़ रुपये था। टोरेंट फॉर्मा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA मार्च तिमाही में 21 फीसदी बढ़कर 883 करोड़ रुपये रहा।
